Holi Status in Hindi: होली, रंगों का त्योहार, सिर्फ़ रंग लगाने का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और खुशियों को बांटने का सबसे खूबसूरत मौका है। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और उल्लास का प्रतीक है, जहां हर कोई अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंगों में सराबोर करता है। जब चारों ओर गुलाल उड़ता है और शहर के गली-मोहल्लों में “होली है!” की गूंज सुनाई देती है, तो ऐसा लगता है मानो पूरा माहौल रंगीन खुशियों से भर गया हो।
होली एक ऐसा पर्व है जिसका असली आनंद तब है जब हम इस पर्व को अपने दोस्तों, परिजनों और शुभचिंतकों के साथ मिलकर मनाते हैं। लेकिन आज की डिजिटल दुनिया में हम अपने प्यार और शुभकामनाएं दूर बैठे अपनों तक भी पहुंचा सकते हैं। WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होली की शुभकामनाएं भेजने का ट्रेंड बढ़ गया है। ऐसे में, एक बेहतरीन होली स्टेटस न सिर्फ़ आपकी भावनाओं को व्यक्त करता है, बल्कि यह आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान भी ले आता है। इस लेख में आपके लिए होली पर स्टेटस (Holi Status in Hindi) दिए गए हैं, जिन्हें अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर साझा करके आप इस पर्व के उत्साह को दोगुना कर सकते हैं।
This Blog Includes:
Holi Status in Hindi
यहाँ आपके लिए होली पर शानदार स्टेटस (Holi Status in Hindi) दिए गए हैं, जिनके माध्यम से आप अपने परिजनों और शुभचिंतकों को होली की शुभकामनाएं दे सकेंगे –
गुलाल की खुशबू, पिचकारी की धार, रंगों में बसे अपनों के प्यार।
होली के रंगों में घुला है मिठास, संग मनाएं खुशियों का एहसास।
टेसू के फूल और गुलाल की बौछार, होली मनाओ खुले दिल के साथ मेरे यार।
रंग दो दुनिया प्यार के रंग में, हर आंगन महके उमंग के संग में।
बैर मिटाओ, दिल को मिलाओ, होली के रंग में सबको रंगाओ।
रंग बरसे, दिल हँसे, होली में हर कोई मस्ती से बसे।
होली में रंगे दिलों की टोली, संग में गुंजे हंसी की होली।
सपनों सा रंगीन जहाँ हो जाए, होली का हर रंग गुलाल हो जाए।
मस्ती में झूमो, प्रेम बरसाओ, होली के रंग से रिश्ते सजाओ।
भूलो शिकवे, गले लग जाओ, होली में सब रंगों से नहाओ।
Holika Dahan Status in Hindi
होलिका दहन पर फेमस स्टेटस (Holika Dahan Status in Hindi) निम्नलिखित हैं, जो आपको इस पर्व के बारे में बताएंगे –
बुराइयों की राख से सजेगी होली, प्रेम के रंगों से महकेगी हर टोली।
होलिका दहन में जल जाए अहंकार की ज्वाला, होली के पर्व पर प्रेम का हर रंग रहे निराला।
होलिका की आग में जल जाए ईर्ष्या की भावना, खुशियों के रंग में रंगा रहे हर लम्हा ऐसी है मेरी कामना।
होलिका दहन में बुराई को पवित्र अग्नि में जलने दो, होली के उत्सव में स्नेह का गुलाल संग चलने दो।
नफरत की चिंगारी बुझा दो, प्रेम की होली सजा दो।
होलिका की अग्नि यही सिखाए, बुराई को जलाकर अच्छाई को अपनाएं।
होलिका दहन का संदेश है यही, जल जाएं वैर, रहे स्नेह हर कहीं।
जल जाए मन से भावना भ्रम और ईर्ष्या की, जीवंत रहे रंगों की खुशबू और अंतर्मन में पूरी हो प्रेम की प्रतिज्ञा।
होलिका की ज्वाला कहती है साफ़, जलाओ बुराई, रखो सद्भाव।
रंगों की मस्ती रहे सदा हो जग का कल्याण, जलें बुरी आदतें, अब राष्ट्र का हो निर्माण।
Best Holi Status in Hindi
यहाँ होली पर सर्वश्रेष्ठ स्टेटस (Best Holi Status in Hindi) दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकेंगे। यहाँ दिए गए निम्नलिखित स्टेटस के माध्यम से आप इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना पाएंगे –
रंग बरसे इस कदर कि हर ग़म धुल जाए, होली की मस्ती में हर मन फूल जाए।
गुलाल की खुशबू और रंगों की बहार, होली में खिल उठे हर दिल बार-बार।
होली का गुलाल हो या प्यार का रंग, दिलों के मिलन का मौसम है संग।
गुजिया की मिठास और रंगों का प्यार, होली में महके हर आंगन-द्वार।
रंगों से बढ़कर कोई दवा नहीं, होली खेलो, दिल की खता नहीं।
पिचकारी के रंगों में घुली मिठास, होली का हर लम्हा रहे हमेशा खास।
इस बार होली कुछ यूं मनाएंगे, दिलों की दूरियां भी रंगों में बहाएंगे।
ना बैर रहे, ना द्वेष रहे, होली में बस प्रेम विशेष रहे।
होली के रंग से रंग लो जीवन, हर दिन हो जाएगा मधुर स्पंदन।
रंग भरो ऐसे रिश्तों की किताब में, कि इंद्रधनुष भी शर्मा जाए खुशियों के हिसाब में।
Lines on Holi in Hindi
होली पर 10 लाइन्स इस प्रकार से है :
- होली को “रंगों का त्यौहार” और “वसंत ऋतु का त्यौहार” भी कहा जाता है।
- होली के त्यौहार को हर जाती और धर्म के लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं।
- होली के पावन अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी पुरानी शत्रुता भुला देते हैं।
- केवल भारत में ही नहीं यह त्यौहार अन्य देशों में भी प्रसिद्ध है।
- इस शुभ अवसर पर सभी लोग अपने घरो में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाते है।
- इस दिन सभी बिना किसी हीन भावना के एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाते है।
- कान्हा की नगरी मथुरा, वृंदावन और बरसाना में होली के पर्व का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।
- इस पर्व पर हमें अपनी सभी बुराई को ख़त्म कर प्रेम भाव से सभी का आदर सत्कार करने का प्रण लेना चाहिए।
- होली के त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतू के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
- भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।
Holi Whatsapp Images in Hindi
Holi Whatsapp Images in Hindi नीचे दिए गए हैं :
हिंदी में होली स्टेटस
हिंदी में होली स्टेटस इस प्रकार से है :
रंगों से खेलें, खुशियाँ मनाएं,
होली का त्यौहार, धूमधाम से मनाएं!
आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं
प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको होली।
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
आपको और आपके परिवार को मुबारक हो होली का त्यौहार
मक्के की रोटी नींबू का अचार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार !
दिल सपनों से हॉउसफुल है
पूरे होंगे या नहीं वो डाउटफुल ह
इस दुनिया में हर चीज़ वंडरफुल है
पर ज़िन्दगी आप जैसे लोगों से ही कलरफुल है
मोहब्बत के रंग में यूं भीग जाओ, कि हर दिन होली का उत्सव मनाओ।
बुरा न मानो, होली का त्यौहार है, रंगों में घुल जाओ, यही प्यार है।
आज रंगों से खेल लो जी भर के, कहीं ऐसा न हो कि कल ज़िन्दगी बेरंग न रह जाए।
इस होली कुछ नया कर जाएं, बेरंग रिश्तों को फिर रंग चढ़ाएं।
होली तो बस बहाना है, सच में हमें मिलकर प्यार निभाना है।
रंगों की हो बरसात, होली लाए खुशियों की सौगात।
प्यार के गुलाल से रंग दे सारा जहान, होली है भाई, न रखो मन में कोई गुमान।
होली का हर रंग कहता है, बस मुस्कुराओ, ग़म को बहने दो।
चलो रंगों में ऐसी दोस्ती रचाएं, जो हर बरस फिर से खिलखिलाएं।
खुशियों का त्यौहार, रंगों की बहार, चलो होली मनाएं सारा संसार।
FAQs
होली के पावन अवसर पर भगवान विष्णु, भगवान कृष्ण और देवी राधा की पूजा की जाती है।
होली का त्यौहार हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो आमतौर पर मार्च में आता है।
भारत के अलावा पाकिस्तान, बंगलादेश, श्री लंका और मरिशस में होली भारतीय परंपरा के अनुरूप मनाई जाती है।
होली के स्टेटस में रंगों, खुशियों और भाईचारे की भावना को शामिल करें। आकर्षक और अनोखे शब्दों का प्रयोग करें, जैसे – “रंगों की बौछार, खुशियों की बहार, आई होली का त्यौहार!”
सोशल मीडिया के लिए छोटे और प्रभावशाली स्टेटस बेहतर होते हैं, जैसे – “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, होली है!” या “गुलाल का रंग, गुजिया की मिठास, दिलों में प्यार, होली का एहसास!”
ऐसे स्टेटस जो वायरल हो सकते हैं – “अबीर-गुलाल लेकर आई होली, ढेरों खुशियां संग लाई होली!”
होली पर इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए छोटे और कैची स्टेटस है – “Let’s play Holi, splash the colors of joy!” या “Rang Barse, Happy Holi!”
प्रेरणादायक होली स्टेटस – “रंगों से सीखें जीवन में खुश रहना, हर दिन को होली जैसा मनाना!”
होली पर दोस्ती भरे स्टेटस इस तरह लिखें – “रंग और दोस्ती का संगम हो, खुशियों से भरी हर एक उमंग हो!”
होली पर पारिवारिक प्यार को दर्शाने के लिए सुंदर स्टेटस है – “रंगों की हो खुशबू हर ओर, होली का उत्सव अपनों संग!”
अगर आप होली स्टेटस में शायरी जोड़ना चाहते हैं, तो कुछ इस तरह लिख सकते हैं –
“पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों का प्यार, यही है होली का त्यौहार!”
होली से संबंधित ब्लॉग्स
- Holika Dahan in Hindi 2025: होलिका कौन थी उसे क्यों जलाया जाता है?
- Holi Kyu Manate Hai 2025: जानिए इसके पीछे की पौराणिक और ऐतिहासिक वजह
- होली की शुभकामनाएं: रंगों के त्योहार पर भेजें प्यार भरे संदेश
- Holika Dahan Story in Hindi: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनती होलिका दहन की पौराणिक कथा
- Holi Art and Craft Ideas in Hindi: होली आर्ट और क्राफ्ट आइडियाज से बनाएं त्योहार और भी खास
- होली मनाने के अनोखे और मजेदार तरीके: एक यादगार होली के लिए बेहतरीन आइडियाज
- Holi ke Pakwan: होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवान
- Holi Games in Hindi: होली में खेलें ये ऑउटडोर गेम्स, इंडोर गेम्स और पार्टी गेम्स
- Holi Status in Hindi: होली पर शेयर करें दिलो को जोड़ने वाले ये शानदार हिंदी स्टेटस
- Holi Speech in Hindi 2025: होली पर भाषण
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में दिए गए होली पर शानदार स्टेटस (Holi Status in Hindi) पसंद आए होंगे। इसी तरह ट्रेंडिंग इवेंट से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।