GDP Full Form in Hindi : जीडीपी क्या है और यह कैसे तय होती है?

1 minute read
GDP Full Form जीडीपी क्या है और यह कैसे तय होती है

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग में जीडीपी क्या है, यह कैसे तय होती है और GDP Full Form in Hindi के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

जीडीपी क्या है?

जीडीपी देश की फाइनेंशियल इकोनाॅमी का पता लगाने का एक माध्यम है। किसी देश में फिक्स टाइम पीरियड के दौरान उत्पादित (produced) हुईं सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य (monetary value) ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) होता है। किसी भी देश की जीडीपी को मापने के लिए 1 वर्ष के ड्यूरेशन का प्रयोग किया जाता है।

mospi
कैंडिडेट्स जीडीपी से जुड़ी जानकारी Ministry of Statistics and Programme Implementation की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

GDP Full Form in Hindi : GDP की फुल फाॅर्म क्या है?

GDP Full Form in Hindi ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडेक्ट या सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) होती है। सबसे पहले 1935-44 में सकल घरेलू उत्पाद शब्द का प्रयोग हुआ था।

जीडीपी क्या है और यह कैसे तय होती है?

GDP Full Form in Hindi और जीडीपी क्या है जानने के साथ ही यह जानना जरूरी है कि जीडीपी कैसे तय होती है, इसलिए यहां हम जीडीपा का मेजरमेंट जानेंगे-

  • GDP को कैलकुलेशन करने के प्रोडक्शन एप्रोच, एक्सपेंडिचर एप्रोच और इनकम एप्रोच यानी तीन चीजों को शामिल किया जाता है।
  • सकल घरेलू उत्पाद का मेजरमेंट 1 साल में किया जाता है और भारत में जीडीपी की गणना 3 माह में की जाती है।
  • देश की GDP इस समय प्रोडक्ट्स की वैल्यू के आधार पर निकाली जाती है।
  • GDP को मेजर करने के लिए सूत्र- ग्राॅस डोमेस्टिक प्रोडेक्ट = प्राइवेट कंजप्शन + ग्राॅस इन्वेस्टमेंट + गवर्मेंट इन्वेस्टमेंट + गवर्नमेंट स्पैंडिंग + (एक्सपोर्ट-इंपोर्ट)।

जीडीपी मेजरमेंट के लिए इन सेक्टरों से लिया जाता है डेटा

सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी मेजरमेंट के लिए 8 सेक्टरों से डेटा एकत्र किया जाता है और इनमें गैस सप्लाई, माइनिंग, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिसिटी, क्वैरीइंग, होटल, कंस्ट्रक्शन, ट्रेड और कम्युनिकेशन, रियल एस्टेट और इंश्योरेंस, बिजनेस सर्विसेज़ और कम्युनिटी आदि सर्विसेज शामिल हैं।

FAQs

भारत में जीडीपी कितने प्रकार की होती है?

2 प्रकार की। 

जीडीपी का जनक कौन है?

दादाभाई नौरोजी।

भारत में जीडीपी को कौन मापता है?

राष्‍ट्रीय सांख्यिकीय आयोग (NSC)।

एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments