Sansad Kitne Jile ka Hota Hai | सांसद कितने जिले का होता है?

1 minute read
सांसद कितने जिले का होता है

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में सांसद कितने जिले का होता है के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

सांसद कितने जिले का होता है?

भारत में लोकसभा की 545 सीटें हैं और सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। यहां से 80 सांसद निर्वाचित होते हैं। जिलों के हिसाब से सांसद 1 या 2 के लिए होता है, लेकिन कई राज्यों में 3 या 4 जिलों का क्षेत्र भी एक ही सांसद देखता है। भारतीय संसद में मतदाताओं का प्रतिनिधि भी सांसद होता है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

सांसद का कार्य क्या है?

सांसद का कार्य इस प्रकार बताया जा रहा हैः

  • कार्यपालिका यानी सरकार अपने कामों को सही से करें, यह भी सुनिश्चित करना।
  • भारत की संसद (लोकसभा) में लोगों के विचारों और उनके निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं का प्रतिनिधित्व करना।
  • सरकार द्वारा प्रस्तावित राजस्व और खर्च को मंजूरी देना और उनकी देखरेख करना।
  • भारत जैसे बहुस्तरीय संसदीय लोकतंत्र में एक संसद सदस्य (सांसद) का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। 
  • देश जिन कानूनों के अनुसार चलता है, उन्हें बनाने की जिम्मेदारी सांसदों की होती है।
  • प्रोग्राम्स को डिजाइन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • पंचायतें और नगर पालिकाएं जमीनी स्तर पर विकास लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  • सांसदों को जिला योजना समितियों में नाॅमिनेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

सांसद बनने के लिए योग्यता क्या है?

एक सांसद संसद के दोनों सदनों में से किसी एक का नामांकित सदस्य होता है। इसके अलावा निम्न योग्यताएं होना जरूरी हैः

  • कैंडिडेट को भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • कम से कम 25 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है
  • किसी भी संसदीय क्षेत्र का मतदाता
  • वह किसी सरकारी लाभ के पद पर न हो
  • एक निर्दलीय उम्मीदवार को 10 प्रस्तावकों की जरूरत होती है
  • INR 10,000 का सेक्योरिटी अमाउंट जमा करना।
सांसद कितने जिले का होता है

सांसद का कार्यकाल कितना होता है?

भारत में संसद के सदस्य लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं। दोनों सदनों में निर्वाचित और मनोनीत सदस्य होते हैं। राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष है, जबकि लोकसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष है।

FAQs

राज्यसभा में कितने सदस्य होते हैं?

राज्यसभा में 250 से अधिक सदस्य नहीं होने चाहिए। 

सांसद का पद क्या होता है?

सांसद संसद में मतदाताओं का प्रतिनिधि होता है।

सांसदों की सैलरी कितनी होती है?

सांसदों की सैलरी INR 1 लाख है। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको सांसद कितने जिले का होता है? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*