Festivals in Hindi: भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों की सूची

2 minute read

Festivals in Hindi: भारत एक ऐसा देश है जहां तरह-तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। यहां हर धर्म, समुदाय और क्षेत्र के लोग अपने खास त्योहार मनाते हैं, जो उनकी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े होते हैं। ये त्योहार न केवल खुशी का कारण बनते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार जैसे दीवाली, होली, ईद, दशहरा, और गणेश चतुर्थी आदि, हर साल खास उल्लास और धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। इस ब्लॉग में हम भारत में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख त्योहारों (Festivals in Hindi) के बारे में जानेंगे और समझेंगे कि इनका क्या महत्व है।

Festival in Hindi 2025: भारत के प्रमुख त्योहार कौन से हैं और कब मनाए जाते हैं?

Festival in Hindi 2025 की लिस्ट इस प्रकार दी गई हैः

तारीख़त्योहार
6 जनवरी 2025गुरु गोबिंद सिंह जयंती
13 जनवरी 2025लोहड़ी
14 जनवरी 2025मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
26 जनवरी 2025गणतंत्र दिवस 
2 फरवरी 2025बसंत पंचमी  
26 फरवरी 2025महाशिवरात्रि
13 मार्च 2025होलिका दहन
14 मार्च 2025होली
30 मार्च 2025चैत्र नवरात्रि,उगाडी, गुड़ी पड़वा
31 मार्च 2025ईद-उल-फ़ितर
6 अप्रैल 2025रामनवमी
10 अप्रैल 2025महावीर जयंती
12 अप्रैल 2025हनुमान जयंती
14 अप्रैल 2025बैसाखी, अम्बेडकर जयंती
9 अगस्त 2025रक्षा बंधन
15 अगस्त 2025स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2025जन्माष्टमी
27 अगस्त 2025गणेश चतुर्थी
5 सितंबर 2025ओणम/थिरुवोण
1 अक्तूबर 2025दुर्गा महा नवमी पूजा
2 अक्टूबर 2025गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी
7 अक्टूबर 2025वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
10 अक्टूबर 2025करवा चौथ
18 अक्टूबर 2025धनतेरस
20 अक्टूबर 2025नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली
22 अक्टूबर 2025गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025भाई दूज
27 अक्टूबर 2025छठ पूजा
5 नवंबर 2025देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर 2025मेरी क्रिसमस
27 दिसंबर 2025गुरु गोविंद सिंह जयंती

टॉप 20 नेशनल फेस्टिवल्स कौन से हैं?

भारत में टाॅप 20 राष्ट्रीय त्योहारों की लिस्ट इस प्रकार हैः

  1. दीपावली
  2. होली
  3. नवरात्रि
  4. दुर्गा पूजा
  5. दशहरा
  6. जन्माष्टमी
  7. गणेश चतुर्थी
  8. ईद उल फितर
  9. क्रिसमस
  10. महाशिवरात्रि
  11. रक्षाबंधन
  12. ओणम
  13. बैसाखी
  14. गुरुपुरबी
  15. मकर संक्रांति
  16. पोंगल
  17. बिहू
  18. गुरु नानक जयंती
  19. लोहड़ी
  20. छठ पूजा

2025 में कौन से फेस्टिवल कौन से महीने में आते हैं?

2025 में महीनों के अनुसार त्योहारों की सूची इस प्रकार दी जा रही है:

January Festivals in Hindi

  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती
  • मकर संक्रांति
  • गणतंत्र दिवस 
  • पोंगल
  • लोहड़ी।

February Festivals in Hindi

  • वसंत पंचमी
  • महाशिवरात्रि

March Festivals in Hindi

  •  गुड़ी पड़वा
  • ईद-उल-फ़ितर
  • होली।

April Festivals in Hindi

  • बैसाखी, अम्बेडकर जयंती
  • महावीर जयंती 
  • हनुमान जयंती 

August Festivals in Hindi

  • रक्षा बंधन
  • स्वतंत्रता दिवस
  • जन्माष्टमी
  • गणेश चतुर्थी

September Festivals in Hindi

  • ओणम/थिरुवोण

October Festivals in Hindi

  • दुर्गा महा नवमी पूजा
  • गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी
  • वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
  • करवा चौथ
  • धनतेरस
  • नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली
  • गोवर्धन पूजा
  • भाई दूज
  • छठ पूजा

November Festivals in Hindi

  • देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा

December Festivals in Hindi

  • मेरी क्रिसमस
  • गुरु गोविंद सिंह जयंती

यह भी पढ़े- Dussehra in Hindi : दशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसकी कहानी?

भारत के प्रमुख त्योहार

भारत में मनाए जाने वाले सभी प्रमुख त्योहारों के बारे में यहां जानेंगे, जिन्हें लगभग सभी राज्यों में मनाया जाता हैः

दीपावली

Festivals in Hindi

कार्तिक मास की अमावस्या को यह त्योहार अक्टूबर/नवंबर में मनाया जाता है। यह धन वैभव की देवी लक्ष्मी के पूजन का त्यौहार होता है। दीपावली अथवा दिवाली प्रकाश का उत्सव है जो सत्य की जीत व अज्ञान को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। दीपावली शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘दीपों की पंक्तियां’ होता है। यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने राज्य वापस लौटने की स्मृति में मनाया जाता है।भारत में सभी त्योहारों में सबसे सुंदर त्योहार दीपावली का है क्योंकि इस त्योहार में गालियां, घर, सड़के,दुकाने आदि सभी जगह दियों व लाईटो से सजाया जाता है। इस त्योहार पर विभिन्न प्रकार कि मिठाइयां, नए वस्त्र, आतिशबाजी आदि इस त्योहार को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं। 

होली

Festivals in Hindi

होली भी  हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है इसको रंगो के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और अगले दिन  रंग-बिरंगे रंगों की होली खेली जाती है। यह त्योहार (Festivals in Hindi) सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार होता है।यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आगमन का प्रतीक होता है। 

दशहरा

Festivals in Hindi

दशहरा भारत के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है इसे विजयादशमी या आयुध पूजा के रूप में भी जाना जाता है। इसे भी हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहारों (Festivals in Hindi) के रूप में जाना जाता है। यह त्योहार क्वार मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इसमें मुख्य रूप से क्षत्रियों का त्योहार माना जाता है, दशहरा वाले दिन क्षत्रिय शस्त्रों की पूजा करते हैं। इस दिन (Festivals in Hindi) भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण को मारकर विजय प्राप्त की थी इसलिए इसे असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है।इस त्यौहार(Festivals in Hindi) के उपलक्ष पर देश में कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है जिसके बाद दशहरे के दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। कोटा में दशहरे को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 

रक्षा बंधन

Festivals in Hindi

रक्षाबंधन जिसे राखी का त्यौहार भी कहा जाता है यह त्योहार (Festivals in Hindi) हिंदी कैलेंडर के सावन मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाला यह त्यौहार भाई-बहन के स्नेह बंधन को मजबूती प्रदान करता है। राखी का त्यौहार (Festivals in Hindi) संपूर्ण भारत वर्ष में अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।यह सिर्फ एक त्यौहार (Festivals in Hindi) नहीं बल्कि हमारी परंपराओं का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की आरती उतारती है, उन्हें तिलक लगाती है, कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है जिसके बदले में भाई अपनी बहन को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। 

कृष्ण जन्माष्टमी

Festivals in Hindi

जन्माष्टमी का त्योहार(Festivals in Hindi) भगवान विष्णु के, श्री कृष्ण के रूप में मनाया जाता है हिंदुओं का यह त्यौहार(Festivals in Hindi) जुलाई-अगस्त के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार कृष्ण का जन्म मथुरा के असुर राजा कंस का अंत करने के लिए हुआ था। जन्माष्टमी के अवसर पर महिला व पुरुष दोनों ही उपवास रखकर प्रार्थना करते हैं। उत्तर प्रदेश के वृंदावन के मंदिरों में इस अवसर पर खर्चीले व रंगारंग समारोह आयोजित किए जाते हैं इस त्यौहार (Festivals in Hindi) को कृष्णअष्टमी व गोकुलाष्टामि के नाम से भी जाना जाता है। 

लोहड़ी

Festivals in Hindi

लोहड़ी पंजाबी लोगों का एक प्रसिद्ध त्योहार (Festivals in Hindi) है। यह त्योहार मकर सक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है वैसे तो यह त्योहार (Festivals in Hindi) संपूर्ण भारत में मनाया जाता है लेकिन विशेष रूप से इसे उत्तर भारत में पंजाब  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली  उत्तर प्रदेश, जम्मू और उत्तराखंड जैसे राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन परिवार और आस पड़ोस के लोग रात्रि में खुले स्थान पर जमा होकर आग के किनारे गोला बनाकर नाचते हैं और आग में रेवड़ी,मूंगफली आदि मिठाइयां सेक कर खाते हैं।

क्रिसमस

Festivals in Hindi

क्रिसमस ईसाइयों का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है। इसे ईसाई धर्म के अलावा दूसरे धर्म के लोग भी उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्योहार को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल 25 दिसंबर को संपूर्ण विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस (Festivals in Hindi) के दिन चर्च को फूलों और रोशनी से सजाया जाता है और शाम को प्रार्थनाएं करके केक काटा जाता है। 

ईद

Festivals in Hindi

ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, सब-ए-बारात, मोहरम, बरबाफत आदि मुसलमानों के प्रमुख त्योहार (Festivals in Hindi) हैं। ईद का मतलब ही खुशी है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान के पाक महीने के बाद चांद दिखाई देने पर ईद मनाई जाती है। ईद उल फितर पूरी दुनिया में सामूहिक रूप से मनाया जाता है। इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज होती है।

गुरु नानक जयंती

Festivals in Hindi

सिख धर्म के अनुयायियों के लिए, गुरु नानक जयंती सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह सिख समुदाय को आकार देने और मजबूत करने के लिए है। गुरु नानक जयंती सबसे प्रमुख सिख त्योहारों में से एक है जिसे उनके पहले गुरु, गुरु नानक के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक ने सिख समुदाय को आकार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसलिए इस दिन उन्हें याद किया जाता है। कुछ सिख समुदायों का मानना है कि गुरु नानक का जन्म कार्तिक की पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी जयंती मनाई जाती है।

राम नवमी

Festivals in Hindi

रामनवमी भगवान श्रीराम की स्मृति को समर्पित है। रामनवमी के दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में जाते हैं और श्रीराम की प्रशंसा में भक्ति पूर्ण भजन गाते हैं तथा उनके जन्मोत्सव को मनाने के लिए मूर्तियों को पालने में भी झुलाते हैं। इस महान राजा की कहानी का वर्णन करने के लिए काव्य तुलसी रामायण से पाठ किया जाता है। भगवान राम का जन्म स्थान अयोध्या,रामनवमी त्योहार (Festivals in Hindi) के महान अनुष्ठान का केंद्र बिंदु होता है। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व भक्त हनुमान की रथयात्रा बहुत से मंदिरों से निकाली जाती है और सभी हिंदू घरों में भी रामनवमी की पूजा की जाती है। 

ओणम

Festivals in Hindi

ओणम केरल का त्योहार है। आमतौर पर हर साल अगस्त और सितंबर के महीने में आता  है। ओणम  को थिरुवोणम का त्योहार भी कहा जाता है । यह एक फसल उत्सव भी है और मलयालम कैलेंडर के अनुसार 22 वें नक्षत्र पर  आता  है। ओणम त्यौहार मलयालम लोगों का प्रसिद्ध त्यौहार है। ओणम का उत्सव केरल की परंपराओं और संस्कृति को सबसे अनोखे तरीके से दर्शाता है। केरल में ओणम त्योहार हिंदुओं के लिए एक बहुत महत्व रखता है, लेकिन इस अवसर का हर धर्म द्वारा आनंद लिया जाता है।

मकर संक्रांति

Festivals in Hindi

भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। भारत के उत्तर से दक्षिण की ओर और पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, आप विभिन्न और अनूठी संस्कृतियों और परंपराओं से रूबरू होंगे। मकर संक्रांति का उत्सव, जिसे भारतीय राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन संक्षेप में, एक ही विचारों का उत्सव है। मकर संक्रांति एक हिंदू हार्वेस्ट फेस्टिवल है जो सूर्य देव यानी सूर्य देव को समर्पित है। मकर संक्रांति का त्योहार भी सर्दियों के महीनों के बाद वसंत का स्वागत करने का एक तरीका है। यह आमतौर पर 14/15 जनवरी को हिंदू महीने मकर की शुरुआत के साथ मनाया जाता है और उत्सव में पतंगबाजी, अलाव, मेले, नदी में सूर्य पूजा आदि शामिल है।

  1. मकर संक्रांति का उत्सव सूर्य भगवान को समर्पित है ताकि उन्हें कृषि के लिए धन्यवाद दिया जा सके जिससे उन्होंने दुनिया को समृद्ध किया है। इसके अलावा, सूर्य दुनिया में मौजूद अच्छाई को गले लगाने और अंधेरे या बुराई को दूर करने का प्रतीक है।
  2. मकर संक्रांति एक शुभ अवधि यानी वसंत की शुरुआत का प्रतीक है।
  3. यह भी माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन दुनिया दिव्य चेतना से भरी होती है और एकता और भलाई सुनिश्चित करने के लिए इस पक्ष को अपनाया जा सकता है।
  4. मकर संक्रांति पर पतंगबाजी साल भर की सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है, जहां लोग अपने घरों की छतों पर या विस्तृत खेल के मैदानों पर रंगीन और विशिष्ट रूप से डिजाइन की गई पतंग उड़ाते हैं।
  5. मकर संक्रांति पर, लोग अपने पिछले कार्यों के लिए क्षमा मांगने के लिए पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं। 
  6. तिल की मिठाई जो मकर संक्रांति पर खाई जाती है, एकता, आनंद और आंतरिक आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है। 

भाई दूज

Festivals in Hindi

भाई दूज का शाब्दिक अर्थ दो शब्दों भाई और दूज से मिलकर बना है। ‘भाई’ का अर्थ है भाई और ‘दूज’ अमावस्या के निकलने का दूसरा दिन है। यह दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इसे भाई दूज (उत्तरी भारत), भाऊ बीज (महाराष्ट्र और गुजरात में) या भाई फोंटा (बंगाल) भी कहा जाता है। इस दिन भारतीय महिलाएं अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशियों के लिए प्रार्थना करती हैं। बहनें अपने भाइयों की सलामती की प्रार्थना करते हुए उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। बदले में पुरुष अपनी बहनों को उपहार देते हैं।

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध त्योहार कौन से हैं?

ओणम और पोंगल दक्षिण भारत के प्रमुख फसल उत्सव हैं जो क्रमशः अगस्त-सितंबर और जनवरी में मनाए जाते हैं। इसके अलावा, केरल में नेहरू ट्रॉफी रेस एक लोकप्रिय त्योहार है जिसमें प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक हम्पी महोत्सव है। भारत में ये उत्सव कर्नाटक में आयोजित किए जाते हैं और संगीत, नृत्य, नाटक और कला के माध्यम से संस्कृति और इतिहास का सार प्रदर्शित करते हैं।

भारत में त्योहारों का महत्व

Festivals in Hindi जानने के साथ ही भारतीय त्योहारों का महत्व समझना जरूरी है। भारतीय त्योहारों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और हर एक त्योहार खास महत्व के साथ मनाया जाता है। हमारे देश में आएदिन कोई-न-कोई त्योहार पड़ता ही रहता है। ये त्योहार धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक होते हैं। इन सभी प्रकार के त्योहार का कुछ न कुछ विशिष्ट अर्थ और महत्त्व होता है।

इन त्योहार का महत्व समाज और राष्ट्र की एकता, प्रेम-एकता, मेल-मिलाप के दृष्टि से है। भारतीय त्योहार (Festivals in Hindi) समय-समय पर हमारे अंदर सामाजिक-समानता लाते हैं।

त्योहार का रूप बड़ा हो या छोटा या किसी एक क्षेत्र विशेष तक ही सीमित हो, चाहे सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र को प्रभावित करने वाला हो, यह देश के सभी संप्रदाय को एक साथ जोड़ देता है जैसे विभिन्न रंगों के फूलों को एक माला में पिरो दिया गया हो। 

धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों के अतिरिक्त भी हमारे राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती आदि पूरे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। 

FAQs

आप कौन कौन से त्योहार मनाते हैं उनके नाम लिखिए?

हिंदू लोग होली, दीपावली, रक्षाबंधन तथा दशहरा के त्योहार मनाते हैं । भारत में असम में बिहू, तमिलनाडु में पोंगल, केरल में ओणम, उत्तर भारत, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बैसाखी आदि का त्योहार फसलों की कटाई के समय मनाए जाते हैं ।

भारत का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?

हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीवाली (Deepawali) है। इसे रोशनी का त्यौहार भी कहा जाता है क्योंकि ‘दीपावली’ का अर्थ होता है ‘दीपों की माला’।

हमारे देश का राष्ट्रीय त्योहार कौन सा है?

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्र दिवस और गांधी जयंती राष्ट्रीय त्योहार हैं।

भारत का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली माना जाता है।

भारत में सबसे प्रमुख त्योहार कौन से हैं?

भारत में प्रमुख त्योहारों में दीवाली, होली, ईद, दशहरा, गणेश चतुर्थी, क्रिसमस, और रक्षाबंधन शामिल हैं।

भारत में त्योहार क्यों मनाए जाते हैं?

भारत में त्योहार धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के होते हैं। यह समाज को एकजुट करने, खुशियाँ बांटने और परंपराओं को जीवित रखने का एक तरीका होते हैं।

दीवाली का क्या महत्व है?

दीवाली, जिसे दीपावली भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक माना जाता है, और इसे भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है।

होली क्यों मनाई जाती है?

होली रंगों का त्योहार है, जिसे प्यार और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। यह हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की कहानी से जुड़ा हुआ है, और विष्णु के द्वारा होलिका का वध करने की घटना की याद में मनाया जाता है।

ईद क्यों मनाई जाती है?

ईद मुसलमानों का प्रमुख त्योहार है, जिसे रमजान महीने के बाद मनाया जाता है। यह दिन रोज़ा (उपवासी) समाप्त करने के बाद, अल्लाह से बुराईयों से बचने की दुआ करने और एक दूसरे के साथ खुशी बांटने का होता है।

दशहरा का क्या महत्व है?

दशहरा, जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है, राम और रावण के युद्ध की याद में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

संबंधित ब्लाॅग्स

Diwali par Nibandhदशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसकी कहानी?
गोवर्धन पूजा कब है?यूपी में दिवाली कब है?
जानिये देव उठनी एकादशी कब है?राजस्थान में दीपावली कब है?
दशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहासदीपावली का महत्व क्या है और इस दिन क्यों जलाए जाते हैं दीप?
दशहरा का महत्व क्या है और क्यों रहती है इसकी धूम?दशहरा में किसकी पूजा की जाती है?
स्टूडेंट्स के लिए दशहरा पर निबंध दशहरे को विजयदशमी क्यों कहते हैं?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Festivals in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

2 comments
  1. This content is fantastic. Your content is very useful keep it up, this content has taught me a lot, thanks. I will share with my friends.

  1. This content is fantastic. Your content is very useful keep it up, this content has taught me a lot, thanks. I will share with my friends.