Facts About Arunachal Pradesh in Hindi: भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित अरुणाचल प्रदेश राज्य अपनी अविश्वसनीय प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। अरुणाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है “उगते हुए सूरज की भूमि”। यहां सूर्योदय सुबह 4.30 बजे ही हो जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस राज्य को भारत का “फिनलैंड” भी कहा जा सकता है क्योंकि सर्दियों के समय में इस राज्य का ज्यादातर हिस्सा बर्फ से ढंक जाता है।
बताना चाहेंगे अरुणाचल प्रदेश में लगभग 400 साल पुराना “तवांग मठ” (Tawang Monastery) है जो कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ है। आइए अब इस ब्लॉग के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्यों (10 Interesting Facts About Arunachal Pradesh in Hindi) के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अरुणाचल प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार अरुणाचल प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य (Facts About Arunachal Pradesh in Hindi) यहाँ दिए गए है:
- भारत में सबसे पहले सूर्योदय, अरुणाचल प्रदेश में ही होता है।
- अरुणाचल प्रदेश को पहले नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी– NEFA के नाम से जाना जाता था।
- अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुई थी।
- अरुणाचल प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है, जहाँ वांचो, तागिन, डाफिया जैसी 30 भाषाएं बोली जाती हैं।
- अरुणाचल प्रदेश में सबसे लंबी इंटरनेशनल बॉर्डर है जो चीन, म्यांमार और भूटान देश से जुड़ी हुई है।
- भारत के सबसे बड़े मठों में से एक और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ तवांग मठ, अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
- भौगोलिक दृष्टि से अरुणाचल प्रदेश 7 sisters यानी सभी नॉर्थ ईस्ट राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है।
- इस स्थान पर 200 से अधिक स्तनधारियों की ऐसी प्रजातियाँ पाई जाती हैं जो पूरे भारत में कहीं और नहीं मिलती हैं।
- अरुणाचल प्रदेश, में मेहाओ झील भी है जिसे मेहाओ वोबा के नाम से भी जाना जाता है। यह झील अपनी क्रिस्टल-साफ़ पानी के लिए प्रसिद्ध है।
- अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों के जीवनयापन का मुख्य आधार कृषि है। यहाँ मुख्य तौर पर चावल, मक्का, जौ औऱ कुटू की खेती होती है।
यह भी पढ़ें – अरुणाचल प्रदेश की भाषा क्या है?
Facts About Arunachal Pradesh in Hindi
अरुणाचल प्रदेश से जुड़े अन्य रोचक तथ्य (Facts About Arunachal Pradesh in Hindi) यहाँ दिए गए है:-
- अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। साथ ही यह अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर भी है।
- अरुणाचल प्रदेश का राज्य पक्षी हॉर्नबिल है।
- अरुणाचल प्रदेश का राज्य पशु मिथुन है।
- अरुणाचल प्रदेश का राज्य फूल फॉक्सटेल ऑर्किड (राइनकोस्टाइलिस रेटुसा) है, जिसे कोपो फूल के नाम से भी जाना जाता है।
- अरुणाचल प्रदेश को “ऑर्किड का स्वर्ग” कहा जाता है क्योंकि यहाँ ऑर्किड की लगभग 500 प्रजातियां पायी जाती है।
- राज्य में विधानसभा के लिए पहला आम चुनाव फरवरी 1978 में हुआ था।
- अरुणाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं।
- राज्य में लगभग 26 जनजातियां और 100 से अधिक उप जनजातियां है।
- इस राज्य में 82% तक वन क्षेत्र है।
- अरुणाचल प्रदेश, भारत में सबसे कम जनसँख्या घनत्व वाला राज्य है।
- अरुणाचल प्रदेश सेब के लिए प्रसिद्ध है, खासकर तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों में सेब का उत्पादन सबसे ज्यादा है।
- अरुणाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र है।
- पोनुंग लोक नृत्य अरुणाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय नृत्य है।
- अरुणाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष होलोंग है।
यह भी पढ़ें – अरुणाचल प्रदेश पर निबंध
FAQs
तवांग मठ, मेघना गुफा मंदिर और मालिनीथन अरुणाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से हैं।
अरुणाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के पेमा खांडू की सरकार है।
अरुणाचल प्रदेश को वर्ष 1972 से पहले ‘नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी’ (NEFA) के नाम से जाना जाता था।
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है।
अरुणाचल प्रदेश में कुल 28 जिले हैं।
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में अरुणाचल प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्यों (Facts About Arunachal Pradesh in Hindi) की महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।