25+ Facts About Snake in Hindi : जानिए सांप से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Facts About Snake in Hindi

क्या आप जानते हैं? दुनिया में साँपों की 2500-3000 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। साँप के पैर नहीं होते हैं। यह इनके निचले भाग में उपस्थित घड़ारियों की सहायता से चलता है। सांपों के स्पष्ट रूप से कान भी नहीं होते या होते ही नहीं है, लेकिन इनमें आंतरिक ध्वनि-तंत्र होता है और कान के पर्दे के बजाय एक बेहद संवेदनशील छोटी आंतरिक हड्डी होती है। विष की थैली सांप के मुँह में होती है और इसी से दांत जुड़े होते हैं जो तेज व खोखले होते हैं, इसलिए जैसे ही यह काटते हैं विष शरीर में तुरंत प्रवेश कर जाता है। ये तो थे सांप से जुड़ें सिर्फ कुछ रोचक तथ्य अन्य इंटरेस्टिंग और हैरान कर देने वाले Facts About Snake in Hindi पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

स्टूडेंट्स के लिए Facts About Snake in Hindi 

सांप से जुड़े कुछ रोचक Facts About Snake in Hindi इस प्रकार हैं:

1.सांपों की आँखों पर पलकें नहीं होतीं।

2. सांप 24 घंटे में करीब 16 घंटे तक सोते हैं।

3. सांपों के जबड़े लचीले होते हैं, जिससे वे अपने सिर से बड़ा शिकार भी निगल सकते हैं।

Facts About Snake in Hindi 

4. सांपों के आंतरिक कान होते हैं, लेकिन बाहरी कान नहीं होते। यह भी कहा जाता है कि सांपों के स्पष्ट रूप से कान भी नहीं होते या होते ही नहीं है, लेकिन इनमें आंतरिक ध्वनि-तंत्र होता है।

5. दुनिया में साँपों की 2500-3000 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। जबकि हैरान करने कर देने वाली बात यह है कि आयरलैंड में सांप नहीं पाए जाते हैं।

6. ऐसा माना जाता है कि सांप को गर्मी ज्यादा पसंद होती है क्योंकि यह ठंडे रक्त वाले सरीसृप होते हैं। 

Facts About Snake in Hindi

7. दुनिया का सबसे लंबा सांप पाइथन रेटिकुलटेस (Python Reticulatus) माना जाता है, जो 30 फ़ीट तक लंबा हो सकता है।

8. पूरी दुनिया में से भारत में सांपों की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 50 प्रजातियां विषैली होती हैं।

9. सांप की जो प्रजातियां पानी में रहती हैं वे सांस लेने के लिए अपनी त्वचा का उपयोग करती हैं।

10. भारत में पाए जाने वाले किंग कोबरा सांप जिसका नाम सब लोग जानते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस सांप का विष इतना जहरीला होता है कि एक विशाल हाथी को मारने की क्षमता रखता है।

11. दुनिया का सबसे छोटा सांप लेप्टोटाइफ्लॉप्स कार्ले (Leptotyphlops Carlae) है जिसका अधिकतम आकार केवल 4 या 5 इंच तक हो सकता है।

12. रटले स्नेक (Rattlesnake) प्रजाति के सांप जब अपनी पूँछ की गतिविधि करते हैं तो झुंझूने के समान आवाज आती है इसलिए इसे झुंझूने बजाने वाला सांप भी कहा जाता है।

कुछ अन्य हैरान कर देने वाले Facts About Snake in Hindi

यहां कुछ अन्य रोचक तथ्य Facts About Snake in Hindi दिए गए हैं:

13. क्या आपने कभी सपेरे की धुन पर सांप को नाचते देखा है? हैरान करने वाली बात यह है की सांप को सुनाई नहीं देता है वह सपेरे की बीन की आवाज से नहीं बल्कि बीन की हरकत को देखकर नाचता है। 

14. इनलैंड ताइपन स्नेक (Inland Taipan Snake) के जहर में एक बार में 80 इंसानो को मारने की क्षमता होती है।

15. सांप वर्ष में कईं बार अपनी पुरानी त्वचा को बदलता है जिसे हम केचली कहते हैं।

16. सांप खतरा महसूस करने पर अपने शरीर को हल्का करने के लिए ताकि वह तेजी से भाग पाए इंसानों के समान उल्टियां करता है। 

17. विश्व में सांपो की कई 2 सिर वाली प्रजातियां भी पाई जाती है, ये दोनों सिर भोजन के लिए आपस में लड़ भी सकते हैं।

18. कभी आपने जीभ से सुगंध लेने की कोशिश की है? नहीं ना? लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सांप अपनी नाक से नहीं बल्कि जीभ से सुगंध का पता लगा सकता है, इतना ही नहीं सांप अपनी जीभ से ही अपने आसपास के माहौल का पता लगाता है।

19. हमनें कई जानवरों, पक्षियों को देखा है जिसे ट्रेनिंग दी जाती है और उनकी सिखने की क्रिया को नियन्त्रित किया जा सकता है लेकिन सांप के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं किया जा सकता है क्योंकि उनके दिमाग में अन्य जीवों की तरह सेरिब्रल हेमिस्फीयर नहीं होता है जो सिखने की क्रिया को नियन्त्रित करता है।

20. विश्व का सबसे छोटा सांप थ्रेड स्नेक है जो कैरेबियन सागर के सेंट लुसिया माटिनिक तथा बारबदोस के द्वीपों में पाया जाता है। इसकी लम्बाई 10 से 12 सेमी होती है।

21. साँपों कि 70% प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30% प्रजातियां बच्चे पैदा करती हैं।

22. फ्लावरपॉट साँप (Flowerpot Snake) द्विलिंगी सांप होते हैं इसलिए इन्हें प्रजनन के लिए मादा साथी की आवश्यकता नहीं होती।

23. एनाकोंडा सांप पानी के नीचे दस मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है।

24. सबसे बुद्धिमान सांपों में से एक किंग कोबरा सांप को माना जाता है।

25. डायनसोर धरती से विलुप्त हो चुके हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि सांपो का इस धरती पर अस्तित्व 130 मिलियन सालों से है यानि कि डायनसोर के समय से तब भी आज साँपों की कई प्रजातियां पाई जाती है।

26. एक मरे हुए सांप का मृत सिर अपनी मौत के कुछ घंटे बाद भी काट सकता है।

27. क्या कभी आपने सींग वाले सांप के बारे में सोचा है? क्या कभी यह सोचा है कि सांप के सिर पर भी सींग हो सकते हैं? अगर नहीं तो आपको बता दें कि दक्षिणी अफ्रीका में पाए जाने वाले “हॉर्नड वाईपर” (Horned Viper) के सिर पर दो सिंग होते है इसलिए इसे सिंग वाला वाईपर स्नेक भी कहा जाता है।

FAQs

सांप का वैज्ञानिक नाम क्या होता है?

सांप का वैज्ञानिक नाम सेरपेंट्स (Serpentes) होता है।

सांप कितने घंटे सोते हैं?

साँप 24 घंटे में लगभग 16 घंटे तक सोते हैं। 

सांपों का राजा कौन सा है?

सांपों का राजा किंग कोबरा को कहा जाता है। 

कौन देश में सांप नहीं है?

पूरी दुनिया में आयरलैंड ऐसी जगह है जहाँ सांप नहीं पाए जाते हैं।

सबसे छोटा सांप का नाम क्या है?

बारबाडोस थ्रेडस्नेक यह दुनिया का सबसे छोटा सांप है जिसकी लम्बाई करीब 3.94 से 4.09 इंच होती है।

उम्मीद है आपको Facts About Snake in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*