Delhi University: DU के सारे कैंपस होंगे फ्री वाईफाई से लैस, नज़फगढ़ में खुलेगा नया कॉलेज

1 minute read
Delhi University ke campus honge wifi se lais najafgarh mein khulega naya college

दिल्ली विश्वविद्यालय अपने सारे कैंपस यानि नॉर्थ, साउथ और आउटर कैंपस में फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू करने जा रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सारे कॉलेज और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में स्थित मुखर्जी नगर में बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल में वाईफाई लगवाने वाली है। यह सब करने के लिए DU को INR 67.71 करोड़ एलोकेट किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय: जानिए DU के बारे में, महत्वपूर्ण डेट्स, कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

डीयू के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार वाईफाई कनेक्टिविटी दिल्ली विश्वविद्यालय के 90 कॉलेजों, नॉर्थ और साउथ दोनों कैंपस और ढाका हॉस्टल कैंपस में स्थापित की जाएगी। अक्टूबर 2023 में एजुकेशन फाइनेंसिंग ऐजंसी से डीयू ने अपने यहां डेवलेपमेंट के लिए INR 938.33 करोड़ का लोन लिया था। वाईफाई भी इसी लोन में शुमार है।

नजफगढ़ में खोला जाएगा DU का नया कॉलेज

HEFA केनरा बैंक और शिक्षा मंत्रालय की एक जॉइंट वेंचर कंपनी है जो भारत के मुख्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में अकादमिक बेसिक स्ट्रक्चर और रिसर्च सर्विसेज के निर्माण के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज देती है। वर्ष 2022 में DU ने इधर से ही लोन लिया था जिससे वे अपने यहां डेवलेपमेंट करवा सकें। पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में दिल्ली यूनिवर्सिटी का ईस्ट दिल्ली कैंपस बनवा सकें। इसी के तहत नजफगढ़ में भी दिल्ली का एक नया कॉलेज खोला जाएगा।

CUET यूजी और पीजी 2024 DU में इन दिनों होंगी

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक कैंडिडेट्स को CUET UG और PG की परीक्षा देनी की आवश्यकता होती है। NTA ने CUET UG और PG 2024 की एग्जाम डेट्स पकुछ दिनों पहले ही जारी कर दी हैं। CUET PG एग्जाम 11 मार्च-18 मार्च 2024 तक कंडक्ट कराए जाएंगे हैं। वहीं CUET UG एग्जाम मई 2024 में आयोजित कराए जाएंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*