DU Admission: BTech कोर्स के लिए स्पॉट राउंड 3 एलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, admission.uod.ac.in पर करें चेक

1 minute read
DU Admission btech special round 3 allotment result

दिल्ली विश्वविद्यालय बीटेक के लिए अकादमिक ईयर 2023-24 के लिए प्रोग्राम में तीसरे राउंड की सीट एलोकेशन लिस्ट जारी करेगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट, admission.uod.ac.in से डीयू बीटेक स्पॉट एडमिशन राउंड 3 सीट एलोकेशन लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

वे सभी कैंडिडेट्स जो डीयू बीटेक स्पॉट राउंड 3 सीट एलोकेशन में चुने जाएंगे, वे 9-11 अक्टूबर तक अपनी ऐलोकेटेड सीट स्वीकार कर सकते हैं। वहीं उसके बाद, कॉलेज 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन और अप्रूव करेंगे। ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस की लास्ट डेट 13 अक्टूबर है।

डीयू बीटेक एडमिशन 2023 स्पॉट राउंड 3 एलोकेशन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in विजिट करें।
    नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें जहां लिखा है, ‘एलोकेटेड सीटें – बीटेक एडमिशन 2023 – स्पॉट एडमिशन राउंड – III’
    अब आपको एक नई PDF पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
    PDF जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • पहले से ही एडमीशन्ड कैंडिडेट्स को बीटेक में सीटों की उपलब्धता के आधार पर उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार प्रोग्राम ऑटो-अपग्रेड कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने बीटेक के लिए आवेदन किया था और स्पॉट एडमिशन राउंड तीन की घोषणा की तारीख और समय पर किसी प्रोग्राम में एडमिशन नहीं लिया था, वे भी सीट एलोकेशन के तीसरे राउंड में भाग ले सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से स्पॉट राउंड का ऑप्शन चुनना होगा।

बीटेक क्या है?

बीटेक की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी होती है जिसे कम शब्दों में बी टेक कहा जाता है। ये एक बैचलर इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स है, जोकि पूरे 4 साल का होता है। इसमें कोई एक कोर्स नहीं होता बहुत सारे कोर्स होते हैं। इसके अलावा एक और कोर्स होता है जिसका नाम है बैचलर ऑफ़ इंजीनियर मतलब बीई ये भी इसके समान कोर्स ही होता है, जिसे पढ़कर आप इंजीनियरिंग की डिग्री पा सकते है।

दिल्ली विश्वविद्यालय क्या है?

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*