DU Admission: PG 2023 स्पॉट एलोकेशन लिस्ट कल होगी जारी, admission.uod.ac.in पर देखें

1 minute read
DU Admission PG 2023 special allocation list

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा कल यानि 23 सितंबर को DU PG 2023 स्पॉट एलोकेशन लिस्ट की जाएगी। जिन कैंडिडेट्स ने स्पॉट एडमिशन राउंड के लिए आवेदन किया है, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in विजिट करके लिस्ट देख सकते हैं। यह लिस्ट कल सुबह 10 बजे जारी कर दी जाएगी।

प्रोग्राम के अनुसार, कैंडिडेट 23-24 सितंबर तक एलोकेटेड सीट स्वीकार कर सकते हैं। सभी कॉलेज 23-25 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशंस को वेरीफाई और अप्रूव कर सकते हैं। एडमिशन फीस के ऑनलाइन पेमेंट करने की लास्ट डेट कैंडिडेट्स के लिए 26 सितंबर तय की गई है।

DU UG स्पेशल स्पॉट एडमिशन 2023 शेड्यूल

DU UG स्पेशल स्पॉट एडमिशन 2023 शेड्यूल इस प्रकार है:

इवेंट्स डेट्स
DU UG स्पेशल स्पॉट राउंड में एडमिशन लेने की लास्ट डेट 20 सितंबर 2023
सीट एलॉटमेंट की घोषणा 21 सितंबर 2023 सुबह 10 बजे
एलोकेटेड सीट स्वीकारने की डेट 21-22 सितंबर 2023
कॉलेजों के ऑनलाइन एप्लिकेशन को वेरीफाई और स्वीकारने की डेट 21-23 सितंबर 2023
एडमिशन फीस की ऑनलाइन पेमेंट करने की लास्ट डेट 24 सितंबर 2023 शाम 4.59 बजे तक

सीट एलोकेशन लिस्ट कैसे चेक करें?

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in विजिट करें।
  • PG प्रोग्राम्स के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक डिटेल्स भरें।
  • डिटेल्स भरके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सीट एलोकेशन रिजल्ट स्क्रीन पर जारी होगा।
  • लिस्ट सही से देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी तैयार रखें।

कृपया ध्यान दें

ऑफिशियल प्रेस नोट के लिए DU की साइट पर अपडेटेड रहें, यदि आवश्यक हुआ तो दिल्ली यूनिवर्सिटी बाद के फेज़ेस में अधिक स्पॉट एडमिशन राउंड की घोषणा कर सकता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert