धनी का पर्यायवाची शब्द – Dhani Ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए धनी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Dhani Ka Paryayvachi Shabd

Dhani Ka Paryayvachi Shabd धनवान, संपन्न, समृद्धशाली, धनाढ्य, धनिक, धनपति, संपत्तिशाली और वित्तशाली होते हैं। यहां हम धनी के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, धनी के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और ध वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

धनी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां धनी के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • धनवान 
  • धनाढ्य 
  • धनिक 
  • धनपति 
  • संपत्तिशाली  
  • वित्तशाली
  • संपन्न 
  • समृद्धशाली 

यह भी पढ़ें :

धनी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

धनी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:-

  • मोहन एक धनवान व्यक्ति है। 
  • रोहन पहले बहुत गरीब था लेकिन अपनी मेहनत के बल पर समृद्धशाली हो गया। 
  • सोहन का मित्र धनाढ्य है। 
  • संपत्तिशाली व्यक्ति के पास बहुत ताकत होती है। 
  • साहूकार का परिवार बहुत संपन्न है। 

ध से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ध से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  • धूप – घाम, धर्म, निदाघ, आतप, रविप्रभा। 
  • धन – अर्थ, वित्त, पूँजी, द्रव्य, संपदा, संपत्ति, राशि, मुद्रा। 
  • ध्येय – प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य। 
  • धरती – ज़मीन, धरा, ‌‌‌भूमि, पृथिवी, पृथु, वसुधा, रत्नवती
  • धनुष – चाप, धनु, कार्मुक, कमान, शरासन। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*