जानिए यूरोप के देशों की सूची उनकी राजधानी और क्षेत्रफल के बारे में 

1 minute read
यूरोप के देश

क्या आप जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं। यूरोप को ‘यूरेशिया’ के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि यूरोप का क्षेत्रफल लगभग 10.53 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। यूरोप उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और पूर्व में काला सागर, कैस्पियन सागर और यूराल पर्वत से घिरा है। इसके साथ ही यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप भी हैं। वर्तमान समय में यूरोप में कुल 44 देश शामिल हैं और यहाँ मुख्य रूप से बोली जाने वाली आम भाषाएँ अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, इतालवी, पुर्तगाली, ग्रीक, नॉर्डिक भाषाएँ और पूर्वी यूरोपीय भाषाएँ हैं। वहीं यूरोप में सबसे बोले जाने वाली भाषा अंग्रेजी है। आइए जानते हैं यूरोप के देश के बारे में आवश्यक जानकारी।

यूरोप के देश 

यहाँ हम यूरोप के सभी देशों के नाम उनकी राजधानी और क्षेत्रफल के बारे में विस्तार से नीचे दी गई टेबल में बता रहे हैं:-

देश राजधानी उपप्रदेश
रूसमॉस्कोपूर्वी यूरोप
यूनाइटेड किंगडमलंदन उत्तरी यूरोप
पोलैंडवारसॉपूर्वी यूरोप
जर्मनीबर्लिनपश्चिमी यूरोप
नीदरलैंडऐम्स्टर्डैमपश्चिमी यूरोप
रोमानियाबुखारेस्टपूर्वी यूरोप
फ्रांसपेरिसपश्चिमी यूरोप
इटलीरोमदक्षिणी यूरोप
डेनमार्ककोपनहेगनउत्तरी यूरोप
स्लोवाकियाब्रातिस्लावापूर्वी यूरोप
यूक्रेनकीवपूर्वी यूरोप
बोस्निया और हर्जेगोविनासाराजेवोदक्षिणी यूरोप
बेल्जियमब्रुसेल्स पश्चिमी यूरोप
बेलारूसमिन्स्कपूर्वी यूरोप
स्वीडनस्टॉकहोमउत्तरी यूरोप
चेक गणराज्यप्रागपूर्वी यूरोप
पुर्तगाललिस्बनदक्षिणी यूरोप
स्विट्ज़रलैंडबर्नपश्चिमी यूरोप
हंगरीबुडापेस्टपूर्वी यूरोप
ऑस्ट्रियावियनापश्चिमी यूरोप
मोनाकोमोनाकोपश्चिमी यूरोप
मोलदोवाचिशिनाउपूर्वी यूरोप
आयरलैंडडबलिनउत्तरी यूरोप
स्लोवेनियाल्युब्ल्यानादक्षिणी यूरोप
बुल्गारियासोफियापूर्वी यूरोप
लातवियारीगाउत्तरी यूरोप
डेनमार्ककोपनहेगनउत्तरी यूरोप
फिनलैंडहेलसिंकीउत्तरी यूरोप
सर्बियाबेलग्रेडदक्षिणी यूरोप
क्रोएशियाज़ाग्रेबदक्षिणी यूरोप
उत्तर मैसेडोनियास्कोप्जेदक्षिणी यूरोप
लक्ज़मबर्गलक्ज़मबर्गपश्चिमी यूरोप
लिकटेंस्टाइनवाडुजपश्चिमी यूरोप
आइसलैंडरेक्याविकउत्तरी यूरोप
एंडोराअंडोरा ला वेल्ला दक्षिणी यूरोप
सैन मारिनोसैन मारिनोदक्षिणी यूरोप
लिथुआनियाविल्नुसउत्तरी यूरोप
अल्बानियातिरानादक्षिणी यूरोप
कोसोवोप्रिस्टिनादक्षिणी यूरोप
माल्टावैलेटादक्षिणी यूरोप
स्पेनमेड्रिडदक्षिणी यूरोप
नॉर्वेओस्लो उत्तरी यूरोप
मोंटेनेग्रो पॉडगोरिकादक्षिणी यूरोप
ग्रीस एथेंस दक्षिणी यूरोप

जानिए यूरोप के सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले देश 

यहाँ यूरोप के देशों के साथ ही सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले देशों के बारे में भी बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

यूरोपीय देश अनुमानित जनसंख्या 
रूस 144,444,359
जर्मनी 83,294,633
फ्रांस  64,756,584
यूनाइटेड किंगडम 67,736,802
इटली 58,870,762
स्पेन 47,519,628
यूक्रेन 36,744,634
पोलैंड41,026,067
रोमानिया  19,892,812
नीदरलैंड 17,618,299

नोट – यहाँ दी गई अनुमानित जनसंख्या की सूची worldometers.info की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है। 

जानिए यूरोप के देशों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

यहाँ यूरोप के देशों के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • यूरोप महाद्वीप 400 से अधिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का घर है। 
  • दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जो केवल 110 एकड़ भूमि पर है। 
  • विश्व के किसी भी अन्य स्थान की तुलना में ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर अधिक चॉकलेट खरीदी जाती है। 
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यूरोप में 200 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं। 
  • यूरोप में नॉर्वे की तटरेखा सबसे लंबी है। 
  • दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फ़ास्ट फ़ूड फ्राइज़ का आविष्कार बेल्जियम में हुआ था। 
  • बता दें कि डोनाल्ड डक स्वीडन में क्रिसमस का एक अनिवार्य हिस्सा है। 
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आइसलैंड में मच्छर नहीं हैं। 
  • नीदरलैंड देश में आम जनसंख्या से ज्यादा साइकिलें हैं। 

आशा है आपको यूरोप के देशों से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*