द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क : जैविक विविधता का एक अद्भुत खजाना 

1 minute read
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

भारत में मौजूद सभी राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति की सुंदरता का एक अद्भुत खजाना है जो हमें प्रकृति के बारे में जानने और उसकी रक्षा करने का अवसर प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि हमारे देश में 100 से भी अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस आर्टिकल में आपको भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (GHNP) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जैविक विविधता का खजाना माना जाता है, क्योंकि यह पार्क 375 से अधिक प्रजातियों का निवास स्थल है। इसी तरह की अन्य जानकारी हम इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे। तो आइए जानते हैं द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का परिचय

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। बता दें कि इस पार्क की स्थापना 1984 में हुई थी और वर्ष 1999 में इसे ‘राष्ट्रीय पार्क’ का दर्जा प्राप्त हुआ और इसके बाद 2014 को युनेस्को द्वारा इसे ‘विश्व विरासत स्थल’ की सूची में शामिल किया गया। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क लगभग 1,171 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ हिमालय की कुछ सबसे ऊंची चोटियां जिनमें गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ और नीलकंठ शामिल है। साथ ही यहाँ कई पवित्र झीलें और कई प्रकार के जंगल जिनमें देवदार, चीड़ और ओक के पेड़ भी पाए जाते हैं। इन सब के अलावा यहाँ 375 से अधिक वनस्पतियों की प्रजातियां और 181 पक्षियों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं। यह सब इस पार्क को पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बनाता है। 

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का इतिहास

देवदार और ओक के पेड़ों से घिरा हुआ GHNP का इतिहास साल 1984 से शुरू होता है। इस समय के दौरान इसे कुल्लू हिमालयी वन्यजीव अभयारण्य के रूप में घोषित किया गया था। उसके बाद 1999 में, इस अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला और इसका नाम बदलकर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कर दिया गया। इसके बाद यहाँ जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए कई उपाय किए गए जैसे शिकार पर प्रतिबंध, वनों की कटाई पर रोक, और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान आदि। इन उपायों के परिणामस्वरूप, पार्क में वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब यहाँ 25 से अधिक प्रकार के वन, 800 से अधिक प्रकार के पौधे और जीवों की 375 प्रजातियां पाई जाती है। इन सब को देखते हुए 2014 में, इस पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया। विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिलने से पार्क की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें : मानस राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ी ये ख़ास बात, क्या जानते हैं आप?

वैश्विक धरोहर की सूची में शामिल 

आपको बता दें कि GHNP को 23 जून 2014 में विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला था। विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल होने वाला यह भारत का 32 वां आकर्षक स्थल था। आपको बता दें कि अभी तक भारत में कुल 41 विश्व धरोहर स्थल है जिसमें से 33 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित विश्व विरासत स्थल हैं। यह भी बता दें कि वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इंडिया में सबसे पहले 1983 में अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाएं, ताजमहल और आगरा के किले को शामिल किया गया था। उसके बाद धीरे धीरे कई स्थल जुड़ते चले गए। वहीं हाल ही में 18 सितम्बर 2023 को शांति निकेतन को वैश्विक धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

क्या है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की खासियत

GHNP हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। इस पार्क की कई खासियत हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक GHNP में जीवों की करीब 375 से अधिक प्रजातियों का पाई जाती है। 
  • यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां, घने वन, और झरने और नदियां आदि शामिल हैं। 
  • यह पार्क अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि पार्क में कई प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल मौजूद है।

यह भी पढ़ें : क्या है भारत का 40वाँ विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा

यात्रा करने वालों के लिए टिप्स

हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही खूबसूरत डेस्टिनेशन की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है। यहाँ आप पहाड़ो, नदियों, स्नोफॉल, ट्रैकिंग आदि एक्टिविटीज को आसानी से इंजॉय कर सकते हैं। लेकिन इन एडवेंचरस एक्टिविटीज के साथ-साथ अगर आप वाइल्डलाइफ को भी एंजॉय करना चाहते है तो आपके लिए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क बेस्ट रहेगा। यह नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। हिमालय की खूबसूरत वादियों में स्थित इस पार्क को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में भी शामिल किया गया है। ब्राउन बियर्स (Brown Bears) के लिए प्रसिद्ध इस नेशनल पार्क में आपको कई प्रकार के वन्य जीव जैसे थार, गोराल, मस्‍क डीयर, चीता आदि देखने को मिलेंगे। ऐसे में अगर आप इस पार्क में जाने की योजना बना रहे हैं तो नीचे दिए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें। 

  • सबसे पहले एक गाइड को किराए पर ले लें। 
  • इस पर्यटन स्थल की सैर करते समय जंगली जानवरों को परेशान न करें।
  • पार्क के अंदर कूड़ा-कचरा न रखें।
  • आदिवासियों और ग्रामीणों की फोटो लेने से पहले उनसे एकबार अनुमति जरूर लें। 
  • पार्क के अंदर धूम्रपान न करें। 

यह भी पढ़ें : सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान

FAQs

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कितने क्षेत्र में फैला हुआ है?

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क 1,171 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पार्क भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में कौन कौन सी चोटियाँ स्थित हैं?

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में हिमालय की कुछ सबसे ऊंची चोटियाँ स्थित हैं। इनमें गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ और नीलकंठ शामिल हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में कौन कौन सी झीलें स्थित हैं?

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ की पवित्र झीलें शामिल हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में कौन कौन से वन्यजीव पाए जाते हैं?

आपको बता दें कि GHNP में 375 से अधिक वनस्पतियों की प्रजातियां और 181 पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में कौन से जंगल स्थित हैं?

GHNP में कई प्रकार के जंगल हैं जिनमें देवदार, चीड़ और ओक के पेड़ शामिल हैं।

आशा है कि आपको ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में मिल गयी होगी। वैश्विक धरोहर से जुड़े ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*