List of Chief Ministers of Arunachal Pradesh: वर्ष 1975 से अब तक भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 15 मुख्यमंत्री देखे हैं, जिनमें प्रथम सीएम “प्रेम खांडू थुंगन” से लेकर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी-बीजेपी के “पेमा खांडू” (Pema Khandu) शामिल हैं। वहीं प्रमुख सत्तारूढ़ पार्टी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-INC रही है और राज्य ने एक महीने की अवधि के लिए दो बार राष्ट्रपति शासन भी देखा है। बताना चाहेंगे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न अक्सर राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Ministers of Arunachal Pradesh) दी जा रही है।
This Blog Includes:
मुख्यमंत्री के बारे में
किसी भी स्टेट में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। इसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 में बताया गया है कि सीएम की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस राजनीतिक पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि चीफ मीनिस्टर राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनका कार्यकाल
यहां अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल (List of Chief Ministers of Arunachal Pradesh) की जानकारी दी गई हैं:-
मुख्यमंत्री | कार्यकाल |
प्रेम खांडू थुंगन | 13 अगस्त 1975 से 18 सितंबर 1979 तक |
टोम रीबा | 18 सितंबर 1979 से 3 नवंबर 1979 तक |
राष्ट्रपति शासन | 3 नवंबर 1979 से 18 जनवरी 1980 तक |
गेगोंग अपांग | 18 जनवरी 1980 से 19 जनवरी 1999 तक |
मुकुट मीथी | 19 जनवरी 1999 से 3 अगस्त 2003 तक |
गेगोंग अपांग | 3 अगस्त 2003 से 9 अप्रैल 2007 तक |
दोरजी खांडू | 9 अप्रैल 2007 से 30 अप्रैल 2011 तक |
जरबोम गैमलिन | 5 मई 2011 से 1 नवंबर 2011 तक |
नाबम तुकी | 1 नवंबर 2011 से 26 जनवरी 2016 तक |
राष्ट्रपति शासन | 26 जनवरी 2016 से 19 फरवरी 2016 तक |
कालिखो पुल | 19 फरवरी 2016 से 13 जुलाई 2016 तक |
नाबम तुकी | 13 जुलाई 2016 से 17 जुलाई 2016 तक |
पेमा खांडू | 17 जुलाई 2016 से 16 सितंबर 2016 तक |
पेमा खांडू | 16 सितंबर 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक |
पेमा खांडू | 31 दिसंबर 2016 से वर्तमान तक |
अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री प्रेम खांडू थुंगन थे। उन्होंने राज्य के विकास की नीतियों को स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की थी। इन्होंने अरुणाचल प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए विकास पर ध्यान केंद्रिय किया था और अरुणाचल प्रदेश के शुरुआती विकास के लिए आज भी उनका योगदान याद किया जाता है।
यह भी पढ़ें – अरुणाचल प्रदेश पर निबंध
अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
अरुणाचल प्रदेश के वर्तमाव मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। ये लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत है। इनका राजनीतिक सफर अरुणाचल की पीपुल्स पार्टी से शुरू हुआ था। बता दें कि पेमा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है।
यह भी पढ़ें – अरुणाचल प्रदेश की भाषा क्या है?
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल
अरुणाचल के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः
1- अरुणाचल में इस समय कौन सी पार्टी सत्ता में है?
उत्तर- भारतीय जनता पार्टी।
2- अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?
उत्तर- अरुणाचल के वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं।
3- अरुणाचल के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- प्रेम खांडू थुंगन।
4- अरुणाचल में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- पेमा खांडू।
5- अरुणाचल की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
उत्तर- टोम रीबा।
6- 2004 में अरुणाचल का मुख्यमंत्री कौन था?
उत्तर- गेगोंग अपांग ।
7- अरुणाचल के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- टोम रीबा ।
8- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है।
9- अरुणाचल प्रदेश राज्य कब बना?
उत्तर- 20 फरवरी 1987.
10- अरुणाचल प्रदेश राज्य की राजधानी का क्या नाम है?
उत्तर- ईटानगर।
संबंधित ब्लाॅग्स
FAQs
श्री पेमा खांडू थुंगन (PK Thungon) अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के पेमा खांडू (Pema Khandu) की सरकार है।
वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक हैं।
बीजेपी के पेमा खांडू वर्तमान में मुख्यमंत्री पद पर हैं।
अरुणाचल प्रदेश को वर्ष 1972 से पहले ‘नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी’ (NEFA) के नाम से जाना जाता था।
अरुणाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
तवांग मठ, मेघना गुफा मंदिर और मालिनीथन अरुणाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से हैं।
अरुणाचल प्रदेश में 28 जिले हैं।
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल (List of Chief Ministers of Arunachal Pradesh) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।