MP Board Result 2025: कक्षा 5वीं में 92.70% और कक्षा 8वीं में 90.02% छात्र सफल हुए

1 minute read
MP Board Result 2025

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश में इस वर्ष कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज, 28 मार्च 2025 को घोषित किए गए हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने दोपहर 1 बजे परिणाम जारी किए। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

अभिभावक और शिक्षक www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। वहीं, स्कूल प्रमुख भी अपने विद्यालय के सभी छात्रों का परिणाम इसी पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

इस साल कक्षा 5वीं में 92.70% और कक्षा 8वीं में 90.02% छात्र सफल हुए हैं। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे 3 अप्रैल से विषयवार रीटोटलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 17 अप्रैल तक स्कूल के माध्यम से किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 25 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। हालांकि, कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों की सटीक संख्या उपलब्ध नहीं है। पिछले वर्ष, 2024 में, कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 12,33,688 छात्र और कक्षा 8वीं की परीक्षा में लगभग 11,37,387 छात्र उपस्थित हुए थे।

MP Board Class 8th Result 2025 Direct Link: डायरेक्ट लिंक के द्वारा ऐसे चेक करें रिजल्ट

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक?

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट – rskmp.in पर जाएं।
  • अब 5वीं/8वीं क्लास परीक्षा परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं या 8वीं परिणाम स्क्रीन पर होगा।
  • रिजल्ट मार्कशीट को डाउनलोड करें
  • आगे की प्रक्रिया के लिए एक प्रिंटआउट लें लें।

MPBSE 5th-8th Result: इन वेबसाइट्स से चेक कर सकेंगे अपना 5वीं रिजल्ट

  • rskmp.in 
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

उम्मीद है आप सभी को MP Board Result 2025 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*