Today’s Current Affairs in Hindi | 06 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 July 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

06 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘भारत’ ने 9वीं SAFF चैम्पियनशिप 2023 का खिताब जीता है।
  2. हाल ही में राष्ट्रपति “द्रोपदी मुर्मू” हैदराबाद, तेलंगाना में ‘अल्लूरी सीताराम राजू’ की 125वीं जयंती में शामिल होगी।
  3. हाल ही में 23वें शंघाई शिखर सम्मेलन में ‘तुर्कमेनिस्तान’ देश को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया किया गया है।
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश राज्य में ‘साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर’ का उद्घाटन किया है। 
  5. हाल ही में ओडिशा राज्य प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए ‘एकामरा परियोजना’ से जुड़ा है।
  6. हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष ‘अजय बंगा’ को ग्रेट इमिग्रेंट्स 2023 की वार्षिक सूची में नामित किया गया है।
  7. हाल ही में ‘ग्लोबल शंतरज लीग’ के पहले संस्करण का आयोजन दुबई में आयोजित किया जाएगा। 
  8. हाल ही में ‘ईरान’ देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया स्थाई सदस्य बना है।
  9. हाल ही में BCCI ने सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर ‘अजीत अगरकर’ को नियुक्त किया है।
  10. हाल ही में दुनिया का सर्वाधिक ‘हाई ग्रेड फारेस्ट’ का भंडार नॉर्वे देश में मिला है। 
  11. हाल ही में 06 जुलाई को ‘विश्व जूनोसिस दिवस’ मनाया जाएगा।
  12. हाल ही में ‘लालियानजुआला छांगटे’ ने All India Football Federation (AIFF) ‘पुरुष फुटबॉल ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता है।
  13. हाल ही में ASICS कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर ‘श्रद्धा कपूर’ को बनाया है।
  14. हाल ही में ‘पाकिस्तान’ देश को 03 अरब डॉलर के IMF बेलआउट पैकेज के लिए मंजूरी मिल गई है।
  15. हाल ही में ‘देबदत्त चंद’ ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का MD और CEO का पदभार संभाला है।  
  16. हाल ही में वियतनाम देश के न्याय मंत्री ‘ले थान लॉन्ग’ भारत देश की यात्रा पर आए है। 
  17. हाल ही को ‘क्यू डोंगयु’ संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक में रूप में दुबारा से चुना गया है।
  18. हाल ही में ‘लेफ्टिनेंट जनरल एम यू नायर’ ने नेशनल साइबर सिक्युरिटी कॉर्डिनेटर के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  19. हाल ही में केंद्र सरकार ने WTO में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ‘बजेन्द्र नवनीत’ का कार्यकाल बढ़ाया है। 
  20. हाल ही में भारत के यूनियन आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने भारत का ‘6G इंटरनेट अलायंस’ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 6 July – भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

06 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य में बंदरों के लिए समर्पित फॉरेस्ट बनाएं जाएंगे?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) राजस्थान 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

2. हाल ही में कहां इंटरनेशनल होस्टल ‘मधुमास’ का उद्घाटन किया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) पटना 
(C) नागपुर 
(D) बेंगलुरु 
उत्तर- (A) नई दिल्ली 

3. हाल ही में किस राज्य में देश के पहले ‘सहकारी संचालित सैनिक स्कूल’ की स्थापना की जाएगी?

(A) असम 
(B) तेलंगाना 
(C) गुजरात 
(D) मिजोरम 
उत्तर- (C) गुजरात 

4. हाल ही में ‘132वें डूरंड कप टूर्नामेंट’ का आयोजन कहां आयोजित किया गया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) जयपुर 
(C) मुंबई 
(D) कोलकाता 
उत्तर- (D) कोलकाता 

5. हाल ही में किस राज्य में हुई ‘पक्षी गणना’ में पक्षियों की 205 से अधिक प्रजातियां पाई गई है?

(A) बिहार 
B) त्रिपुरा 
(C) नागालैंड 
(D) तमिलनाडु 
उत्तर- (A) बिहार 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*