अब लखनऊ यूनिवर्सिटी के MBA स्टूडेंट्स पढ़ेंगे भगवान राम और अयोध्या के बारे में 

1 minute read
ab lucknow university ke mba students padhenge bhagwan ram aur ayodhya ke bare mein

उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स अब MBA कोर्स में भगवान राम और अयोध्या की संस्कृति और विरासत के बारे में पढ़ेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने भगवान राम और अयोध्या से संबंधित एक ग्राउंड ब्रेकिंग कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है।  

अयोध्या के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में भी पढ़ाया जाएगा 

लखनऊ यूनिवर्सिटी के MBA प्रोग्राम में अयोध्या के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। इसे मैनेजमेंट के एंगल से स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाएगा। इस विषय को MBA सिलेबस में जोड़े जाने के पीछे का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अयोध्या के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारम्परिक विरासत का परिदृश्य प्रस्तुत करना है।  

प्रोजेक्ट और फील्ड वर्क भी होंगे कोर्स का हिस्सा 

भगवान राम और अयोध्या के बारे में MBA प्रोग्राम में शामिल किए जा रहे इस कोर्स में थ्योरी के अलावा फील्ड वर्क और प्रोजेक्ट्स के द्वारा भी स्टूडेंट्स को अयोध्या के एक पारम्परिक शहर से एक आधुनिक शहर के रूप में बदले जाने के बारे में समझाया जाएगा। इस कोर्स का मुख्य ध्यान इसी बात पर होगा कि किस तरह से पर्यटन के बढ़ जाने से एक पारम्परिक शहर को सही मैनेजमेंट और एडमिस्ट्रेशन द्वारा इतनी जल्दी एक आधुनिक शहर में तब्दील किया जा सकता है। 

स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होगा निर्णय 

लखनऊ यूनिवर्सिटी के द्वारा भगवान राम और अयोध्या का कोर्स MBA प्रोग्राम में जोड़े जाने का निर्णय फायदेमंद साबित होगा : 

  • इससे स्टूडेंट्स मैनेजमेंट स्टडीज़ के साथ साथ भारत की संस्कृति और इतिहास के बारे में भी जान सकेंगे।  
  • इससे स्टूडेंट्स की आध्यात्मिक समझ में वृद्धि होगी।  
  • इससे स्टूडेंट्स जान सकेंगे कि किस प्रकार बेहतरीन मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल्स के द्वारा एक पारम्परिक नगर को एक आधुनिक नगर में बदला जा सकता है।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*