UP NEET UG Counselling 2023: UP में NEET UG रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू, ऐसे करें आवेदन  

1 minute read

UP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) द्वारा उत्तर प्रदेश में NEET UG काउंसलिंग की प्रक्रिया आज यानी 25 जुलाई से शुरू हो रही है। जिसके तहत कैंडिडेट्स MBBS व BDS प्रोग्राम्स में एडमिशन की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 

सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स UPNEET की ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर MBBS और BDS प्रोग्राम्स के एडमिशन सत्र के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें कि तय शेड्यूल के मुताबिक रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई तक ही किए जा सकते हैं। 

इसके साथ ही कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के साथ निर्धारित फीस भी जमा करना करनी होगी और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन भी कराना अनिवार्य होगा। जानिए UP NEET UG Counselling 2023 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

यह भी पढ़ें – Maharashtra NEET UG Counselling 2023

इस दिन होंगी मेरिट लिस्ट जारी 

आपको बता दें कि तय शेड्यूल के मुताबिक, पहली मेरिट लिस्ट 29 जुलाई 2023 को जारी की जाएगी और ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से 3 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं रिजल्ट 3 अगस्त या 4 अगस्त, 2023 को जारी किया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट्स 5 अगस्त से 8 अगस्त, 2023 तक लेटर ऑफ अलॉटमेंट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए UPNEET की ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling 

UP NEET UG Counselling 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब आप जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे NEET एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट को अपने रजिस्टड मोबाइल नंबर और ईमेल पर कन्फर्मेशन मेसेज से रूप में एप्लीकेशन सबमिट की जानकारी प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें – Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023

UP NEET UG Counselling 2023: कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को UP NEET UG Counselling 2023 की डेट्स के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*