WBJEE 2023 Application Forms क्लोज़िंग में 4 दिन बाकी – जानिए कौनसे कोर्सेज के लिए भरे जा रहे हैं फॉर्म

1 minute read
एमटेक इंजीनियरिंग डिज़ाइन

वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जिसकी आखरी तारीख 20 जनवरी 2023 बताई जा रही है। जैसा की अब कैंडिडेट्स के पास सिर्फ चार दिन का समय बाकी है। यह जानना ज़रूरी है कि आप रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हर बात को बारीकी से जान पाएं। रजिस्ट्रेशन करने से भी पहले जो एक बात बाकी सब जानकारी के साथ महत्वपूर्ण है वो है कोर्सेज की सही जानकारी। कौनसे कोर्सेज हैं जिनके लिए टेस्ट एप्लीकेबल है जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। 

WBJEE 2023 किन कोर्सेज के लिए है एप्लीकेबल 

हर परीक्षा की डिज़ाइनिंग कुछ स्पेसिफिक कोर्सेज के लिए होती है। WBJEE Exam 2023 में ऑफर होने वाले कोर्सेज में मूल रूप से BTech/B.E. और BPharm शामिल हैं। इस टेस्ट को आप इंग्लिश और बंगाली में ही दे सकते हैं। कॉलेजेस जो इस टेस्ट के स्कोर्स को एक्सेप्ट करते हैं उनमें वेस्ट बंगाल में आने वाली सभी यूनिवर्सिटीज, सरकारी कॉलेजेस और सेल्फ फाइंनेंसिंग इंजीनियरिंग और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस आदि आते हैं। 

योग्यताओं की बात करें तो BTech/B.E. और BPharm के लिए कैंडिडेट को फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ बारहवीं पास होना आवश्यक है। इनके अलावा केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन और टेक्निकल वोकेशनल सब्जेक्ट में से एक सब्जेक्ट का होना भी आवश्यक है। 

WBJEE 2023 स्कोर स्वीकार करने वाले कॉलेजेस 

नीचे हमने वेस्ट बंगाल के प्रसिद्ध कॉलेजेस की लिस्ट दी है जो WBJEE 2023 स्कोर को स्वीकार करते हैं : 

  • सेएक स्किल्स यूनिवर्सिटी 
  • टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी 
  • जादवपुर यूनिवर्सिटी- जेयू 
  • टेक्नो इंडिया साल्ट लेक 
  • एडम्स यूनिवर्सिटी 
  • यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, कोलकाता 
  • NSHM नॉलेज कैंपस, दुर्गापुर 
  • कलकत्ता यूनिवर्सिटी – सीयू 
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी 
  • इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट 
  • गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कोलकाता 
  • JIS कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग 

WBJEE Exam 2023 Important Dates 

WBJEE Exam 2023 की इम्पोर्टेन्ट डेट्स की लिस्ट नीचे दी गई है : 

इवेंट्स डेट्स (टेंटेटिव)
WBJEE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म की रिलीज़ डेट 23 दिसंबर 2022 
WBJEE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म की फाइनल डेट 20 जनवरी 2023 
WBJEE 2023 एप्लीकेशन करेक्शन प्रोसेस 22 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 
WBJEE 2023 एडमिट कार्ड की रिलीज़ डेट 20 अप्रैल 2023 
WBJEE 2023 Exam 30 अप्रैल 2023 
WBJEE 2023 फाइनल आंसर की रिलीज़ डेट मई 2023 
WBJEE 2023 रिज़ल्ट मई 2023 के तीसरे हफ्ते 

इस आर्टिकल में हमने WBJEE 2023 Application Form, उसमें आने वाले कोर्सेज को उन कोर्सेज को एक्सेप्ट करने वाले कॉलेजेस के बारे में जाना। WBJEE 2023 Exam के लिए एडमिट कार्ड कब आएंगे और क्या रहेगा प्रोसेस जाने के लिए बने रहिए हमारे साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*