Uttarakhand Board Result 2024 Check Online : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें 

1 minute read
Uttarakhand Board result

Uttarakhand Board Result 2024 Check Online : उत्तराखंड बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं के दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। 30 अप्रैल को रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने को तैयार है। आपको बता दें की इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। 

UK Board 12th बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थी। इस वर्ष यूके बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र उपस्थित हुए थे। यूके बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (साइंस/आर्ट/कॉमर्स) के रिजल्ट एक ही समय पर घोषित किए जाएंगे।

UK Board कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024: डिजिलॉकर में मार्कशीट कैसे एक्सेस करें?

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप से UBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1: सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी का उसे करके अपने अकाउंट में साइन इन करें।

स्टेप 3: “यूबीएसई” टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 4: ड्रॉप-डाउन मेनू से “क्लास 10th” या “क्लास 12th” चुनें।

स्टेप 5: अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 6: “डाक्यूमेंट्स प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7: आपका UK Board 10th या 12th Result स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Uttarakhand Board Result 2024 Check Online SMS

  • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट आप एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।  
  • 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिए फोन पर UK10 टाइप करें। 
  • इसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें।
  •  इसके बाद इसे 56263 नंबर पर भेज दे।
  • अब स्टूडेंट्स का रिजल्ट रजिस्टर्ड नंबर पर सेंड कर दिया जाएगा।

Uttarakhand Board Result 2024: परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका Uttarakhand Board रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है की आप सभी को Uttarakhand Board Result 2024 Check Online परीक्षा से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*