4 अगस्त का इतिहास (4 August Ka Itihas) – 1961 में आज ही के दिन अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा का हुआ था जन्म 

1 minute read
4 अगस्त का इतिहास (4 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 4 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 4 अगस्त का इतिहास (4 August Ka Itihas) दिया गया है। 

4 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1961 में आज ही के दिन अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा का जन्म हुआ था। 1929 में आज ही के दिन एक्टर, सिंगर किशोर कुमार का जन्म हुआ था। 1956 में 4 अगस्त को ही देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ था। 

2007 में आज ही के दिन मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण हुआ था। 2008 में 4 अगस्त को ही भारतीय जहाजरानी निगम (SCI) को नवरत्न का दर्जा दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

4 अगस्त का इतिहास (4 August Ka Itihas) इस प्रकार है –

  • 2008 में आज ही के दिन सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (SCI) को नवरत्न का दर्जा दिया था। बता दें कि एससीआई का नया नाम भारतीय नौवहन निगम है।
  • 2007 में 4 अगस्त को ही नासा ने मंगल ग्रह की खोज के लिए फीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था।
  • 2004 में आज ही के दिन नासा ने एल्टिक्स सुपर कंप्यूटर केसी को कल्पना चावला नाम दिया था।
  • 2001 में 4 अगस्त को ही रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता हुआ था।
  • 1999 में आज ही के दिन चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इन्कार किया था। 
  • 1997 में 4 अगस्त को ही मोहम्मद खातेमी ईरान के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1967 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1967 में 4 अगस्त को ही वर्ल्ड के सबसे लंबे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण हुआ था।
  • 1947 में आज ही के दिन जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्‍थापना की गई थी।
  • 1930 में 4 अगस्त को ही यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया था।
  • 1915 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने वारसॉ पर कब्जा किया था।
  • 1914 में 4 अगस्त को ही पहले वर्ल्ड वाॅर में जर्मनी ने बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1886 में आज ही के दिन कोलंबिया का संविधान स्वीकार किया गया था। 
  • 1870 में 4 अगस्त को ही ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई थी।
  • 1791 में आज ही के दिन सिस्टोवा समझौते के बाद ऑटोमन और हब्सबर्ग के बीच युद्ध खत्म हुआ था। 
  • 1666 में 4 अगस्त को ही नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई थी।
  • 1636 में आज ही के दिन जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

4 अगस्त का इतिहास (4 August Ka Itihas)- जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1961 में आज ही के दिन अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 4 अगस्त के दिन ही अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन साहित्यकार इन्दु प्रकाश पांडेय का जन्म हुआ था।
  • 1845 में 4 अगस्त के दिन ही प्रसिद्व भारतीय वकील और सामाजिक कार्यकर्ता फिरोजशाह मेरवानजी मेहता का जन्म हुआ था।
  • 1805 में आज ही के दिन आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन का जन्म हुआ था।

4 अगस्त को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री और लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ था।
  • 1937 में 4 अगस्त के दिन ही भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 4 अगस्त का इतिहास (4 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*