Today History in Hindi| 27 April- बाबर ने संभाला था दिल्ली का ताज, जानें क्यों खास है आज का दिन

1 minute read
आज का इतिहास (10)

देश और दुनिया के इतिहास में 27 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। इस दिन मुगल शासकों से जुड़ीं 3 बड़ी घटनाओं को इतिहास में याद किया जाता है। सन 1526 में 27 अप्रैल के दिन ही बाबर ने दिल्ली का ताज संभाला था। सन 1606 में बादशाह जहांगीर बगावत पर उतरे और अपने पुत्र खुसरो को गिरफ्तार किया। 1748 में 27 अप्रैल को ही मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हुआ था।

27 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को सस्पेंड कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया था। Today History in Hindi| 27 April- में हम 27 अप्रैल की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 27 April- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1526 में आज ही के दिन बाबर दिल्ली का सुलतान बना था।
  • 1606 में 27 अप्रैल को ही शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया था।
  • 1662 में आज ही के दिन नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1748 में आज ही के दिन मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हो गया था।
  • 1848 में आज ही के दिन कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
  • 1912 में सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म हुआ था।
  • 1947 में उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ था।
  • 1949 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ था।
  • 1960 में आज ही के दिन नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरुआत हुई थी।
  • 1967 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1972 में 27 अप्रैल को अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा था।
  • 1989 में बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2009 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता फिरोज खान का निधन हो गया था। 
  • 2017 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का निधन हो गया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 27 April- में आपको 27 अप्रैल के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*