Today History in Hindi (21 सितंबर का इतिहास) – अमेरिका ने लीबिया से हटाया था आर्थिक प्रतिबंध

1 minute read
Today History in Hindi (21 सितंबर का इतिहास)

देश और दुनिया में 21 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2004 में आज ही के दिन अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया था। यहां हम Today History in Hindi (21 सितंबर का इतिहास) जानेंगे।

21 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2007 में आज ही के दिन तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया था। 2008 में 21 सितंबर को ही रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ था।

Today History in Hindi (21 सितंबर का इतिहास) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।
  • 2008 में 21 सितंबर को ही रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ था।
  • 2007 में आज ही के दिन तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया था।
  • 2004 में 21 सितंबर को ही अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया था।
  • 2003 में आज ही के दिन संवैधानिक संशोधनों के नए ड्राॅफ्ट को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया था।
  • 2000 में 21 सितंबर के दिन ही भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना हुई थी।
  • 1991 में आज ही के दिन अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1984 में 21 सितंबर को ही ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया था।
  • 1964 में 21 सितंबर को ही माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1949 में आज ही के दिन चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की थी।
  • 1942 में 21 सितंबर को ही बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।
  • 1928 में आज ही के दिन ‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत हुई थी।
  • 1905 में 21 सितंबर को ही ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई थी।
  • 1857 में आज ही के दिन बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण किया था।
  • 1815 में 21 सितंबर को ही किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली थी।

Today History in Hindi (21 सितंबर का इतिहास) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1895 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अज़रा का जन्म हुआ था।
  • 1926 में 21 सितंबर को ही प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहां का जन्म हुआ था, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया था।
  • 1980 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म हुआ था।

Today History in Hindi | 21 सितंबर को हुए निधन

  • 1743 में आज ही के दिन आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन हुआ था।

Today History in Hindi | 21 सितंबर पर उत्सव

  • विश्व अल्जाइमर दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको Today History in Hindi (21 सितंबर का इतिहास) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*