24 सितंबर का इतिहास (24 September Ka Itihas) – 2014 में आज ही के दिन इसरो के ‘उपग्रह मंगलयान’ ने मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश 

1 minute read
24 सितंबर का इतिहास (24 September Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 24 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 24 सितंबर का इतिहास (24 September Ka Itihas) दिया गया है। 

24 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2014 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। 2009 में 24 सितंबर के दिन ही देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

24 सितंबर का इतिहास (24 September Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2014 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।
  • 2009 में 24 सितंबर के दिन ही देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला था।
  • 2008 में आज ही के दिन मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई संबंधित याचिका खारिज की थी।
  • 2008 में 24 सितंबर के दिन ही चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किया था।
  • 2005 में आज ही के दिन आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया था।
  • 2003 में 24 सितंबर के दिन ही फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
  • 1996 में 24 सितंबर के दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1990 में आज ही के दिन पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया था।
  • 1978 में 24 सितंबर के दिन ही पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1965 में आज ही के दिन यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ था।
  • 1948 में 24 सितंबर के दिन ही होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई थी।
  • 1932 में आज ही के दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में दलितों के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

24 सितंबर का इतिहास (24 September Ka Itihas) – जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1971 में आज ही के दिन भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म हुआ था।
  • 1963 में 24 सितंबर के दिन ही वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म हुआ था।
  • 1950 में आज ही के दिन भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ था।
  • 1940 में 24 सितंबर के दिन ही भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म हुआ था।
  • 1925 में आज ही के दिन भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म हुआ था।
  • 1861 में 24 सितंबर के दिन ही महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म हुआ था।
  • 1856 में आज ही के दिन हिंदी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म हुआ था।

24 सितंबर को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 सितंबर का इतिहास2 सितंबर का इतिहास
3 सितंबर का इतिहास4 सितंबर का इतिहास
5 सितंबर का इतिहास6 सितंबर का इतिहास
7 सितंबर का इतिहास8 सितंबर का इतिहास
9 सितंबर का इतिहास10 सितंबर का इतिहास
11 सितंबर का इतिहास12 सितंबर का इतिहास
13 सितंबर का इतिहास14 सितंबर का इतिहास
15 सितंबर का इतिहास 16 सितंबर का इतिहास
17 सितंबर का इतिहास18 सितंबर का इतिहास
19 सितंबर का इतिहास20 सितंबर का इतिहास
21 सितंबर का इतिहास22 सितंबर का इतिहास
23 सितंबर का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 24 सितंबर का इतिहास (24 September Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*