6 जनवरी का इतिहास (6 January Ka Itihas) – 1989 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों को दी गई थी फांसी

1 minute read
6 जनवरी का इतिहास (6 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 6 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 6 जनवरी का इतिहास (6 January Ka Itihas) जानेंगे।

6 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1989 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी। 1929 में 6 जनवरी के दिन ही मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए अब कोलकाता आई थीं।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

6 जनवरी का इतिहास (6 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2010 में आज ही के दिन नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन शुरू हुआ था।
  • 1989 में 6 जनवरी के दिन ही इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी।
  • 1987 में आज ही के दिन कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक देखी थी।
  • 1983 में 6 जनवरी के दिन ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।
  • 1976 में आज ही के दिन चीन ने लोप नोर क्षेत्र में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1950 में 6 जनवरी के दिन ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी थी। 
  • 1947 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया था।
  • 1946 में 6 जनवरी के दिन ही वियतनाम में पहले आम चुनाव हुए थे।
  • 1939 में आज ही के दिन समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप ‘सुपरमैन’ की शुरुआत हुई थी।
  • 1929 में 6 जनवरी के दिन ही मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए अब कोलकाता आई थीं।
  • 1918 में आज ही के दिन जर्मनी ने फिनलैंड की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।
  • 1861 में 6 जनवरी के दिन ही रोमानिया देश अस्तित्व में आया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

6 जनवरी का इतिहास (6 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1965 में आज ही के दिन राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्म हुआ था।
  • 1955 में 6 जनवरी के दिन ही मिस्‍टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्‍म हुआ था।
  • 1940 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक नरेन्द्र कोहली का जन्म हुआ था।
  • 1918 में 6 जनवरी के दिन ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का जन्म हुआ था।
  • 1949 में आज ही के दिन परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार बाना सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1996 में 6 जनवरी के दिन ही फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता किशन श्रीकांत का जन्म हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म हुआ था।
  • 1959 में 6 जनवरी के दिन ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म हुआ था।

6 जनवरी को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का निधन हुआ था।
  • 2008 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का निधन हुआ था।
  • 1987 में 6 जनवरी के दिन ही भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का निधन हुआ था।
  • 1852 में आज ही के दिन नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 5 जनवरी का इतिहास (5 January Ka Itihas) – 2014 में आज ही के दिन कक्षा में स्थापित किया गया था भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 6 जनवरी का इतिहास (6 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*