Today History in Hindi| 2 May- फिल्म निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का हुआ था जन्म, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read

देश और दुनिया के इतिहास में 2 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1921 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा जगत के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था और महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची का निधन आज ही के दिन हुआ था। 

2 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था। 1949 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। Today History in Hindi| 2 May- में हम 2 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 2 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1519 में आज ही के दिन महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था।
  • 1921 में भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इंकार कर दिया था।
  • 1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • 1945 में इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
  • 1949 में महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
  • 1952 में दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।
  • 1985 में आज ही के दिन बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन हुआ था, वह प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।
  • 1986 में आज ही के दिन अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं थीं।
  • 1997 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था और 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्राइम मिनिस्टर बने।
  • 2003 में आझ ही कि दन भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 2 May- में आपको 2 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*