Today History in Hindi | 31 July – प्रसिद्ध हिंदी उपन्यासकार प्रेमचंद का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 31 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1880 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था। 1933 में 31 जुलाई को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ दिया था।

31 जुलाई का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1948 में आज ही के दिन भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना हुई थी। 1940 में 31 जुलाई को ही फ्रीडम फाइटर ऊधम सिंह का निधन हो गया था। Today History in Hindi| 31 July में हम 31 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 31 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2010 में आज ही के दिन ब्राजीलिया में 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था।
  • 2010 में 31 जुलाई को ही बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया था।
  • 2007 में 31 जुलाई को ही भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड दिया गया था।
  • 2006 में 31 जुलाई के दिन ही फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी।
  • 2006 में आज ही के दिन श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता खत्म हुआ था और LTTE संग हुए संघर्ष में 50 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 1993 में आज ही के दिन भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता में उद्घाटन हुआ था।
  • 1992 में आज ही के दिन सितार वादक पंडित रविशंकर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1980 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी का निधन हुआ था।
  • 1950 में आज ही के दिन भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1948 में 31 जुलाई को ही भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना हुई थी।
  • 1982 में 31 जुलाई को ही सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1940 में आज ही के दिन फ्रीडम फाइटर ऊधम सिंह का निधन हुआ था।
  • 1933 में 31 जुलाई को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा था।
  • 1924 में आज ही के दिन मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया था।
  • 1880 में 31 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 31 July में आपको 31 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*