Today History in Hindi| 17 May- आज ही के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने जीते थे 6 स्वर्ण, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 17 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। इसी दिन भारत के मुक्केबाजों ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए थे। आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। 

17 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2007 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था। 2008 में 17 मई को तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया था। 2002 में आज ही के दिन पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।  Today History in Hindi| 17 May- में हम 17 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 17 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1749 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ था।
  • 1769 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।
  • 1918 में 17 मई के दिन ही भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का जन्म हुआ था।
  • 1953 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1975 में 17 मई को जापानी की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं थीं।
  • 1987 में भारत के महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
  • 2002 में 17 मई को ही पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।
  • 2007 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।
  • 2008 में आज ही के दिन तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया था।
  • 2010 में आज ही के दिन भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए।
  • 2010 में आज ही दिन देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की थी।
  • 2014 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन हुआ था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 17 May में आपको 17 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*