30 सितंबर का इतिहास | विश्वनाथन आनंद ने जीती थी विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 

1 minute read
30 सितंबर का इतिहास

देश और दुनिया में 30 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2003 में आज ही के दिन विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में विश्वनाथन आनंद ने जीती थी। 2007 में 30 सितंबर को ही प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए 2009 में चुना गया था। यहां हम 30 सितंबर का इतिहास जानेंगे।

30 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1947 में आज ही के दिन पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए थे। 1961 में 30 सितंबर के दिन ही सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

30 सितंबर का इतिहास इस प्रकार है:

  • 2007 में आज ही के दिन प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए 2009 में चुना गया था।
  • 2007 में 30 सितंबर के दिन ही संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की थी।
  • 2005 में आज ही के दिन समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया था।
  • 2004 में 30 सितंबर को ही चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गई थी।
  • 2003 में आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती थी।
  • 1984 में 30 सितंबर के दिन ही उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं थीं।
  • 1967 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया था।
  • 1961 में 30 सितंबर को ही सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया था।
  • 1958 में आज ही के दिन फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना था।
  • 1947 में 30 सितंबर को ही पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए थे।
  • 1939 में आज ही के दिन जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए थे।
  • 1929 में 30 सितंबर को ही मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी थी।
  • 1898 में आज ही के दिन अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई थी।
  • 1882 में 30 सितंबर को ही एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरू हुआ था।
  • 1880 में आज ही के दिन हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया था।
  • 1841 में 30 सितंबर को ही अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया था।
  • 1687 में आज ही के दिन औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया था।

30 सितंबर का इतिहास – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1837 में आज ही के दिन हिंदी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1861 में 30 सितंबर को ही प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1962 में 30 सितंबर को ही भारतीय गायक शान का जन्म हुआ था।
  • 1970 में आज ही के दिन भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म हुआ था।

30 सितंबर को हुए निधन

  • 1943 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार रामानन्द चैटर्जी का निधन हुआ था।
  • 1955 में 30 सितंबर को ही हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
  • 1994 में आज ही के दिन भारतीय कवियित्री एवं लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा का निधन हुआ था। 

यह भी पढ़ें- International Translation Day in Hindi – जानें कब और क्यों हुई थी इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे मनाने की शुरुआत

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 30 सितंबर का इतिहास पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*