15 जून का इतिहास (15 June Ka Itihas) – 1988 में आज ही के दिन नासा ने लॉन्‍च किया था स्‍पेस वीइकल एस-213

1 minute read
15 जून का इतिहास (15 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 15 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 15 जून का इतिहास (15 June Ka Itihas) जानेंगे। 

15 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1988 में आज ही के दिन नासा ने स्‍पेस वीइकल एस-213 लॉन्‍च किया था। 1896 में आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी में 22,000 लोगों की मौत हो गई थी।

1947 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की थी। 1954 में 15 जून को ही यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

15 जून का इतिहास (15 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी थी।
  • 2006 में 15 जून को ही भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया था।
  • 2005 में 15 जून को ही जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 2004 में आज ही के दिन ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली थी।
  • 2001 में आज ही के दिन शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया था।
  • 1994 में 15 जून को ही इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
  • 1988 में आज ही के दिन नासा ने स्‍पेस वीइकल एस-213 लॉन्‍च किया था।
  • 1982 में आज ही के दिन फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके थे।
  • 1947 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की थी।
  • 1908 में 15 जून को ही कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई थी।
  • 1896 में आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ली थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

15 जून का इतिहास (15 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1950 में आज ही के दिन भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ था।
  • 1912 में 15 जून के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमन्नारायण अग्रवाल का जन्म हुआ था।
  • 1899 में आज ही के  दिन पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का जन्म हुआ था।
  • 1884 में 15 जून के दिन ही भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का जन्म हुआ था।

15 जून को हुए निधन

  • 1979 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि, लेखक, और संपादक उउर एस परमेस्वार अय्यर का निधन हुआ था।

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास
7 जून का इतिहास8 जून का इतिहास
9 जून का इतिहास10 जून का इतिहास
11 जून का इतिहास 12 जून का इतिहास
13 जून का इतिहास 14 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 15 जून का इतिहास (15 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*