3 दिसंबर का इतिहास (3 December Ka Itihas) – 1971 में भारत-पाक युद्ध शुरू होने के बाद आज ही के दिन देश में लागू हुआ था आपातकाल

1 minute read
3 दिसंबर का इतिहास (3 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 3 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 3 दिसंबर का इतिहास (3 December Ka Itihas) जानेंगे।

3 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1971 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ था। 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकाॅर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

3 दिसंबर का इतिहास (3 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने मुंबई में आतंकी घटना के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
  • 2000 में 3 दिसंबर के दिन ही ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1994 में आज ही के दिन ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव खत्म हुआ था।
  • 1989 में 3 दिसंबर के दिन ही रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की थी।
  • 1984 में आज ही के दिन भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3,000 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • सन 1975 में 3 दिसंबर के दिन ही लाओस गणराज्य घोषित हुआ था।
  • 1971 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ था।
  • 1910 में 3 दिसंबर के दिन ही फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन हुआ था।
  • 1829 में आज ही के दिन वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई थी।
  • 1824 में 3 दिसंबर के दिन ही अंग्रेजों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया था।
  • 1796 में आज ही के दिन बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

3 दिसंबर का इतिहास (3 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1957 में आज ही के दिन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म हुआ था।
  • 1937 में 3 दिसंबर के दिन ही भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1903 में आज ही के दिन हिंदी के यशस्वी कथाकार और निबंध लेखक यशपाल का जन्म हुआ था।
  • 1889 में 3 दिसंबर के दिन ही स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ था।
  • 1884 में आज ही के दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ था।
  • 1882 में 3 दिसंबर के दिन ही भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ था।

3 दिसंबर को हुए निधन

  • 2011 में आज ही के दिन फिल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ था।
  • 1980 में 3 दिसंबर के दिन ही पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन हुआ था।
  • 1979 में आज ही के दिन भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन हुआ था।

3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर 

यह भी पढ़ें- 2 दिसंबर का इतिहास (2 December Ka Itihas) – 1971 में आज ही के दिन ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था संयुक्त अरब अमीरात

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 3 दिसंबर का इतिहास (3 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*