विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर कैसे लगें?

1 minute read
ASO ऑफिसर कैसे बने

सरकारी नौकरी की चाह भले किस को नहीं होगी। देश में सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा होती है, उनमें से एक है SSC। SSC हर वर्ष कई परीक्षाएं करवाता है। इसी के अंदर एक परीक्षा होती है जिसे CGL कहते हैं, उसमें एक एक पद होता है ASO ऑफिसर। यह पद CGL के सबसे अहम पदों में से होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर कैसे लगें।

कैसे होती है ASO पद के लिए भर्ती

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर
Source – TheQuint

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस एग्जाम को करवाता है। विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) SSC CGL के तहत आने वाले सर्वोच्च पदों में से एक है। हर वर्ष SSC CGL भर्ती के लिए फॉर्म निकलते हैं, वहां से आप ASO के लिए चयन कर सकते हैं। CGL का फॉर्म मात्र INR 100 का होता है। 

ज़रूर पढ़ें: Hindi for Competitive Exams

पद की ज़िम्मेदारियाँ

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर
Source – Central Education

इस पद के लिए ऐसी कई जिम्मेदारियां है जो इस पद की गरिमा से जुड़ी हुई हैं और जो आपको पता होनी चाहिए। चलिए जानते हैं विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर के लिए निम्नलिखित जानकारियां। 

  • भारतीय कूटनीति के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और देश कैसे मामलों को उठाए, इसका बहुत ही जिम्मेदार काम करना होता है।
  • असिस्टेंट का मुख्य काम आईएफएस (IFS) अधिकारियों को उनके दिन-प्रतिदिन के काम में सहायता करना होता है।
  • असिस्टेंट, भारत में प्रधान कार्यालय के साथ नोटिंग, ड्राफ्टिंग और संचार और फाइल वर्क करते हैं।
  • राष्ट्रों के बीच हस्ताक्षर किए जाने वाले दस्तावेजों की प्लानिंग और जाँच करना।
  • राजदूतों और मंत्रियों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने वाले विभिन्न समझौता ज्ञापनों से संबंधित फाइलिंग और अन्य कार्य।
  • होम नेशन के मुख्यालय से वाणिज्य दूतावासों के विभिन्न कार्यालयों के बीच कोर्डिनेशन।
  • NRI/PIO साथ, विदेशी राज्य के साथ-साथ अपने लोगों के साथ भाईचारे के संबंधों को बढ़ावा देना।

रोज़गार क्षेत्र

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर के लिए जानते हैं आप इस पद पर रहते हुए कहाँ-कहाँ काम कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं।

  • विदेश मंत्रालय के ज्यादातर असिस्टेंट, जवाहरलाल नेहरू भवन में काम करते हैं।
  • यह आपके ऊपर है कि आप दिल्ली में रहना चाहते हैं या विदेशी कार्यालयों में तैनात होना चाहते हैं।
  • यदि आप विदेश मंत्रालय के अधीन विदेश में काम करना चुनते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्थान बांटे जाएंगे।

विदेशों को 5 केटेगरी में बांटा गया है – A+, A, B, C और हार्ड C

  • (A+) में – न्यूयॉर्क, टोरंटो, वाशिंगटन डीसी, वेलिंगटन, जिनेवा
  • A – लंदन, पेरिस, मैड्रिड, मैक्सिको सिटी, टोक्यो
  • B- शिकागो, वार्शॉ, ज्यूरिख, सिडनी
  • C- थिम्पू, कुवैत, बैंकॉक
  • हार्ड C- काबुल, दमिश्क, कंधार

ट्रेनिंग

इस पद के लिए आपको ट्रेनिंग के साथ अन्य टेस्ट भी देने होंगे जिससे आप ASO पद आसानी से पा लेंगे। आइए जानते हैं विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर के लिए कैसी होती है ट्रेनिंग।

  • जॉइनिंग मिलने के तुरंत बाद ही तत्काल प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। हालांकि, इससे पहले कि आप एक विदेशी पोस्टिंग प्राप्त करें, आपको अनिवार्य रूप से 30 दिनों के प्रशिक्षण के साथ-साथ विदेशी लैंग्वेज टेस्ट से गुजरना पड़ता है।
  • विदेशी पोस्टिंग प्राप्त करने के लिए विदेशी भाषा प्रवीणता परीक्षा बेहद ज़रूरी है।
  • प्रभावी काम करने के लिए कम अवधि में सीखने के लिए प्रशिक्षण बहुत तेज है।
  • प्रशिक्षण, विदेशी सेवा संस्थान (FSI), जेएनयू, दिल्ली में होता है।

प्रमोशन

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर में असिस्टेंट (ASO) से सेक्शन ऑफिसर (SO) के लिए प्रथम प्रमोशन, विभागीय परीक्षाओं को पास करने के 4-5 साल बाद होते हैं, ऐसा नहीं होता तो उस स्थिति में वरिष्ठता के आधार पर 10-14 साल लग सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

विदेश मंत्रालय (MEA) में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) पद के लिए शैक्षिक योग्यता के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है। विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर में इस पद के लिए 20 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं।

ज़रूर पढ़ें: Toughest Exams in India (टॉप 10 टफेस्ट एग्जाम्स इन इंडिया)

ऊपरी आयु सीमा में छूट

श्रेणी आयु में छूट
OBC3 वर्ष
SC/ST5 वर्ष
PwD + Gen10 वर्ष
PwD + OBC13 वर्ष
PwD + SC/ST15 वर्ष
Ex-Servicemen3 वर्ष (अंतिम तिथि से वास्तविक आयु से प्रदान की गई सैन्य सेवा की कटौती के बाद)
रक्षा कार्मिक किसी विदेशी देश के साथ या अशांत क्षेत्र में शत्रुता के दौरान ऑपरेशन में अक्षम और उसके परिणामस्वरूप जारी किया गया3 वर्ष
किसी भी विदेश के किसी भी देश के साथ या अशांत क्षेत्र में युद्ध के दौरान ऑपरेशन में रक्षा कर्मी के अयोग्य होने पर उसके परिणामस्वरूप जारी किए गए (SC/ ST)8 वर्ष

नागरिकता

ASO अफसर बनने के लिए आपके पास निम्नलिखित चीज़ें ज़रूर होनी चाहिए जिसके बाद आप इस पद के लिए वैध उम्मीदवार बन जाएंगे। जानते हैं विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर बनने के लिए नागरिकता और राष्ट्रीयता के बारे में।

  • भारतीय नागरिक, या
  • नेपाल का एक विषय, या
  • भूटान का एक विषय, या
  • एक तिब्बती शरणार्थी जो भारत में 1 जनवरी 1962 से पहले स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत आया था, या
  • भारतीय मूल का एक व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तांगानिका और ज़ांज़ीबार), ज़ाम्बिया, मलावी, जायरे, इथियोपिया और वियतनाम से पलायन कर गया है। भारत में स्थायी रूप से बसने वाले।

ASO की सैलरी रेंज

ASO की सैलरी रेंज नीचे दी गई है-

पद के लिए पे स्केलपे लेवल-7 (INR)
वेतनमान (पेस्केल)44900-142400
ग्रेड पे4600
बेसिक पे44,900
मकान किराया भत्ता (HRA 24%)10,776
महंगाई भत्ता (DA) (करंट- 17%)7,633
यात्रा भत्ता 3600
ग्रॉस सैलरी रेंज (एप्रॉक्स)66,909

अतिरिक्त भत्ता

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर में इससे चाणक्यपुरी और द्वारका में विदेश मंत्रालय के फ्लैटों में सरकारी आवास का लाभ उठा सकते हैं। ज्यादातर विदेश मंत्रालय के कर्मचारी हर 3 साल में एक विदेशी पोस्टिंग के लिए जाते हैं, इसलिए फ्लैट लंबे समय तक खाली होते हैं। हालांकि आपको हर पोस्टिंग के साथ अपने पूरे सेट के साथ शिफ्ट करना होगा। वहीं आपको अन्य देशों में आवास के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, साथ ही आपको अधिक वेतन भी मिलेगा। आपको सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में इलाज भी मिलेगा।

FAQs

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर के लिए भर्ती कौन से आयोग के द्वारा की जाती है?

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा होती है।

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर कितनी केटेगरी में बांटी गई है?

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर 5 केटेगरी में बांटी गई है, जैसे – A+, A, B, C और हार्ड C।

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर बनने के लिए आवेदन सीमा क्या है?

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर बनने के लिए आवेदन सीमा 20 से 30 वर्ष की है।

विदेश मंत्रालय में ASO ऑफिसर का यह ब्लॉग यकीनन आपके ASO ऑफिसर बनने की राह और चाह दोनों को आसान करेगा। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते है तो आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments
    1. हैलो संदेश, ASO ऑफिसर के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस एग्जाम को करवाता है। विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) SSC CGL के तहत आने वाले सर्वोच्च पदों में से एक है। हर वर्ष SSC CGL भर्ती के लिए फॉर्म निकलते हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता के लिए किसी विषय में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है। बीए, बीएससी व अन्य बैचलर कोर्स करने के बाद आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते है तो आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

    1. हैलो संदेश, ASO ऑफिसर के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस एग्जाम को करवाता है। विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) SSC CGL के तहत आने वाले सर्वोच्च पदों में से एक है। हर वर्ष SSC CGL भर्ती के लिए फॉर्म निकलते हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता के लिए किसी विषय में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है। बीए, बीएससी व अन्य बैचलर कोर्स करने के बाद आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते है तो आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।