12वीं कॉमर्स के बाद गवर्नमेंट जॉब्स जो बना देंगी आपको मालामाल

1 minute read
12वीं कॉमर्स के बाद गवर्नमेंट जॉब्स

12वीं एक ऐसा पड़ाव है जिस पर पहुंचने के बाद विद्यार्थियों के सामने करियर चुनने का बड़ा सवाल सामने खड़ा होता है। यूँ तो 12वीं के बाद ऐसी अनेकों फील्ड हैं, जिनको आप अपने करियर के रूप में चुन सकते हैं। इस ब्लॉग में आपको इसकी जानकारी मिलेगी कि यदि आप 12वीं कक्षा में कॉमर्स के छात्र रहे हैं, तो आपके लिए करियर की क्या संभावनाएं हैं? 12वीं कॉमर्स के बाद ऐसी गवर्नमेंट जॉब्स के बारे में जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़ें, जो आपको मालामाल बना सकती हैं।

ऐसे कौन से क्षेत्र हैं जिनमें आप 12वीं कॉमर्स के बाद अपना करियर बना सकते हैं?

12वीं के बाद युवाओं के मन में पहला सवाल यही आता है कि आखिर अब आगे क्या किया जाए, कई लोग इस दिशा में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करते हैं और जानकारी प्राप्त करते हैं। निम्नलिखित क्षेत्रों में कुछ ऐसी सरकारी जॉब्स हैं, जिनके लिए आप 12वीं के बाद अप्लाई कर सकते हैं-

  1. अकाउंटस असिस्टेंट
  2. भारतीय सेना
  3. भारतीय रेलवे 
  4. लोअर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क
  5. भारतीय वायु सेना 
  6. भारतीय कोस्ट गार्ड 
  7. वन विभाग 
  8. एसएससी स्टेनोग्राफर (ग्रेड सी)
  9. भारतीय नौसेना 
  10. पुलिस कांस्टेबल
  11. पोस्ट ऑफिस
  12. डाटा एंट्री ऑपरेटर

1. अकाउंटस असिस्टेंट

12 वीं पास कॉमर्स के छात्रों के लिए एक और अच्छा करियर विकल्प मंत्रालयों में अकाउंटस असिस्टेंट है। सरकारी विभाग जैसे : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय आदि विभागों में अकाउंटस असिस्टेंट पद के लिए समय-समय पर भर्तियां निकलती रहती है।

2. भारतीय सेना

भारतीय सेना में नौकरी के लिए आप गैर तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं कक्षा में पास होने के बाद आप NDA का एग्जाम भी दे सकते हैं, यदि आप कॉमर्स के साथ गणित के भी विद्यार्थी है तो NDA आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

3. भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे देश में टॉप 3 नंबर पर आता है जो अधिकाधिक रोजगार के अवसरों को उत्पन्न करता है। यदि आप ने कॉमर्स से 12वीं की है तो आप क्लर्क, कमर्शियल अस्सिस्टेंट, रेलवे पुलिस, लोको पायलट, टिकट कलेक्टर आदि पदों के लिए आप प्रयास कर सकते हैं।

4. लोअर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क

LDC या UDC के लिए SSC CHSL का एग्जाम दिया जाता है जो कि आप कॉमर्स से 12वीं करने के बाद दे सकते हैं। LDC किसी भी सरकारी संगठन में फर्स्ट लेवल के क्लर्क होते हैं और UDC मूल रूप से सुपरिंटेंडेंट की सहायता करने का होता है। LDC द्वारा दी गई फाइल्स को चेक करना और फाइलों का रिकॉर्ड करने का काम भी UDC ही करते हैं।

5. भारतीय वायु सेना 

भारतीय वायु सेना के लिए आप कॉमर्स से 12वीं करने के बाद भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें जॉब के बाद आप अपनी मेहनत के बल पर फ्लाइंग ऑफिसर की रैंक तक पहुँच सकते हैं। अग्निवीर की स्कीम के तहत आप इसके लिए प्रयास कर सकते हैं।

6. भारतीय कोस्ट गार्ड 

भारतीय कोस्ट गार्ड के लिए आप कॉमर्स से 12वीं करने के बाद अप्लाई कर सकते हैं, जहाँ आप नाविक और यांत्रिक, असीस्टेंट कमांडेंट जैसी पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। कम्पटीशन कम होने के कारण इस क्षेत्र में नौकरी लगने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती हैं।

7. वन विभाग 

वन विभाग में जॉब के लिए आपको मेडिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के लिए भी तैयार रहना पड़ता है। जिसको पास करने के बाद आप इसमें नौकरी पा सकते हो। इसके लिए 18 साल से 30 साल तक की आयुसीमा निर्धारित होती है।

8. एसएससी स्टेनोग्राफर (ग्रेड सी)

एसएससी स्टेनोग्राफर (ग्रेड सी) एक ऐसी जॉब है जिसके लिए प्रत्येक वर्ष लाखों युवा अपनी किश्मत आजमाते है। यह एक ऐसी जॉब है जो आपको करियर की अनेकों संभावनाएं देती है। इसके लिए 18 साल से 27 साल तक की आयुसीमा निर्धारित होती है।

9. भारतीय नौसेना 

भारतीय नौसेना समुद्र सी गहरी संभावनाएं युवाओं के लिए लेकर आती है, इसके लिए आप अग्निवीर के तौर पर भी इस फील्ड में अपनी एंट्री कर सकते हैं। देखा जाए तो भारतीय नौसेना विभिन्न परीक्षाओं जैसे: सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट, मेट्रिक रिक्रूटमेंट आदि का आयोजन करती है। इन परीक्षाओं के लिए भारतीय नौसेना साल में 2 बार परीक्षाओं का आयोजन करती है।

10. पुलिस कांस्टेबल

पुलिस कांस्टेबल एक ऐसी पोस्ट है जिसके लिए आप 12वीं करने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस की परीक्षा के पड़ाव को पार करना होता है। राज्यों के अनुसार इसकी भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा बहुत फर्क देखा जा सकता है, इसके लिए 18 साल से 27 साल तक की आयुसीमा निर्धारित होती है। पुलिस का पद एक जिम्मेदाराना पद होता है, जिसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

11. पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस में एंट्री के लिए आप 12वीं कक्षा को पास करने के बाद से अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं। इसमें नौकरी करने के साथ-साथ आप अपनी आगे की पढ़ाई पर भी ध्यान दे सकते हैं।

12. डाटा एंट्री ऑपरेटर

डाटा एंट्री ऑपरेटर की हर सरकारी और गैरसरकारी संगठन को आवश्यकता होती है। जिसके लिए आप 12वीं के बाद अप्लाई तो कर ही सकते है, साथ ही इस फील्ड से बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसके लिए आपकी कम्प्यूटर्स में स्किलस होनी चाहिए।

12वीं कॉमर्स के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या करें?

बढ़ती जनसंख्या के आधार पर कम्पटीशन भी काफी हद तक बढ़ गया है, जिसके लिए अगर आप अपनी ऊर्जा सही जगह लगाते हैं तो निश्चित रूप से आप सरकारी नौकरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको निम्नलिखित बुनियादी बातों का पता होना चाहिए-

  • सबसे पहले आप जिस फील्ड में जाना चाहते है, उसकी संपूर्ण जानकारी रखें।
  • आपके इंटरमीडिएट में कम से कम 60% अंक होने चाहिए तांकि आप किसी भी सरकारी नौकरी की परीक्षा में बैठने के लिए योग्य सिद्ध हो पाए।
  • आपको कॉमर्स विषय का गहन ज्ञान होना चाहिए।
  • आपको दिन-प्रतिदिन समय के साथ अपडेटेड रहना चाहिए।
  • जॉब्स में मांगे जाने वाली सारे नियमों और शर्तों को आपके द्वारा पूरा किया जाना अनिवार्य है।

आशा है कि आपको यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा और इसके शब्द आपको प्रेरित करेंगे। इसी प्रकार के हिंदी ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*