कक्षा 12वीं के बाद नौकरी के विकल्प क्या-क्या हैं?

1 minute read
12वीं के बाद नौकरी के विकल्प

12वीं के बाद अधिकतर स्टूडेंट्स कॉलेज में जाना चुनते हैं। लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जिन्हें पारिवारिक मजबूरियों के कारण 12वीं के बाद ही नौकरी करनी पड़ती है। कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आगे पढ़ने का मन नहीं होता है और वे जल्दी नौकरी करना चाहते हैं। कुछ स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ अपनी पॉकेट मनी के लिए भी 12वीं के बाद नौकरी करना चुनते हैं।  यहाँ आपको 12वीं के बाद पढाई करने के लिए बेस्ट नौकरियों के बारे में बताया गया है।

12वीं के बाद प्राइवेट सेक्टर की बेस्ट जॉब्स  

12वीं के बाद प्राइवेट सेक्टर की बेस्ट जॉब्स इस प्रकार हैं: 

कंटेट राइटिंग : कंटेंट राइटिंग 12वीं के बाद बेस्ट जॉब ऑप्शंस में से एक है। आप किसी भी वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर के रूप में 12वीं के बाद ही INR 10,000 से 12,000 महीना तक कमा सकते हैं।  जैसे जैसे अनुभव बढ़ता जाएगा आपकी सैलरी भी बढ़ती जाएगी। एक कंटेंट राइटर के रूप आपके अंदर निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं : 

  • कंटेंट को समझने की क्षमता 
  • अच्छी लेखन क्षमता 
  • कम्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान 
  • वर्डप्रेस और ब्लॉग की समझ 

बीपीओ : BPO यानी बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग 12वीं के बाद नौकरी का एक अच्छा ऑप्शन है।  इसमें न्यूनतम योग्यता 10 +2 होती है और इसमें एम्प्लॉईज़ को पहले काम की ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें ट्रेनिंग के साथ साथ उन्हें सैलरी भी दी जाती है।  इसमें आपको कम्पनी के कस्टमर केयर यूनिट में काम करना होता है और कम्पनी के ग्राहकों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान बताना होता है। बीपीओ में काम करने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए : 

  • कस्टमर सर्विस 
  • लोगों की बात को समझने की क्षमता 
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल 
  • कंप्यूटर और इंटरनेट की समझ 
  • इंलिश स्पीकिंग 

डाटा एंट्री ऑपरेटर : 12वीं के बाद आप डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।  आज लगभग है कंपनी में एक डेटा ऑपरेटर की ज़रुरत होती है।  इसलिए 12वीं के बाद जब के लिए इस फील्ड में काफी संभावनाएं हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करने के लिए आपके अंदर निम्नलिखित योग्यताओं का होना आवश्यक है : 

  • एमएस ऑफिस और एक्सेल का ज्ञान 
  • टाइपिंग स्किल 
  • स्पष्ट दृष्टि 

टाइपिस्ट : कई कंपनियों में टाइपिंग वर्क के लिए टाइपिस्ट की ज़रूरत होती है।  12वीं के बाद आप चाहे तो टाइपिस्ट की जॉब भी कर सकते हैं।  यह एक अच्छा जॉब ऑप्शन है।  टाइपिस्ट के रूप में काम करने के लिए आपके अंदर निम्नलिखित स्किल्स होना आवश्यक हैं : 

  • एमएस ऑफिस का ज्ञान 
  • टाइपिंग स्किल्स 

बीडीए : बीडीए यानी बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट। यह भी 12वीं के बाद एक अच्छी जॉब प्रोफ़ाइल है। इसमें आपको कम्पनी के सेल्स डिपार्टमेंट में काम करना होगा। कम्पनी को अपना बिजनेस और अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए बीडीए की आवश्यकता होती है।  इसमें अच्छी सैलरी के साथ साथ अच्छा इंसेंटिव भी मिलता है।  एक बीडीए के रूप में आपके अंदर निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए : 

  • कम्युनिकेशन स्किल्स 
  • कन्विंसिंग स्किल्स 
  • टीम वर्क 
  • पेशेंस 
  • बात को अच्छे से समझाने की क्षमता 

12वीं के बाद बेस्ट सरकारी जॉब ऑप्शंस 

12वीं के बाद बेस्ट सरकारी जॉब ऑप्शंस इस प्रकार हैं : 

  • इंडियन रेलवे : आप चाहे 12वीं के बाद इंडियन रेलवे का एग्जाम देकर इंडियन रेलवे में क्लर्क या TT बन सकते हैं।  एक इंडियां रेलवे के क्लर्क को शुरुआत में INR 20,000-35,000 के बीच हो सकता है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।  
  • राज्य पुलिस : आप चाहें तो 12वीं के बाद राज्य पुलिस में सिपाही के रूप में काम कर सकते हैं। शुरुआत में राज्य पुलिस के एक सिपाही का वेतन INR 20,000 से 25,000 के बीच होता है। 
  • डिफेन्स सेक्टर : आप चाहें तो 12वीं के बाद डिफेंस सेक्टर जैसे इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स में भी सैनिक के रूप में कार्य कर सकते हैं। डिफेन्स सेक्टर में एक सैनिक की सैलरी INR 35,000-40,000 के बीच में होती है।  इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।  
  • सरकारी बैंक : यह 12वीं के बाद सरकारी सेक्टर की जॉब के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।  एक सरकारी बैंक के क्लर्क की सैलरी INR 20,000-25,000 के बीच होती है। इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके लिए आपको बैंक का भर्ती एग्जाम क्वालीफाई करना आवश्यक होता है।  

ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*