इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B (8) है। हमारे सौरमंडल में कुल आठ ग्रह हैं। सूर्य से दूरी के अनुसार, वे हैं; बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस व नेप्चूयन। बताना चाहेंगे सौरमंडल के सभी आठ ग्रह एक निश्चित पथ पर सूर्य का चक्कर लगाते हैं। ये रास्ते दीर्घवृत्ताकार में फैले हुए हैं जो कक्षा कहलाते हैं।
ग्रह किसे कहते हैं?
ग्रह जिसे अंग्रेजी में प्लेनेट कहते हैं ग्रीक भाषा के प्लेनेटाइ (Planetai) शब्द से बना है जिसका मतबल होता है परिभ्रमक अर्थात् चारों ओर घूमने वाले। क्या आप जानते हैं कि सूर्य, चंद्रमा तथा अन्य वस्तुएं जो रात्रि के समय आसमान में चमकती हैं, खगोलीय पिंड कहलाती हैं। वहीं कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले और गर्म होते हैं।
ये गैसों से बने होते हैं। इनके पास स्वयं की ऊष्मा व प्रकाश होता है, जिसे वे बहुत बड़ी मात्रा में उत्सर्जित करते हैं। इन खगोलीय पिंड को तारा कहते हैं। सूर्य भी एक तारा है। हालांकि कुछ खगोलीय पिंडों में अपनी ऊष्मा एवं प्रकाश नहीं होता। वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। ऐसे पिंड ग्रह कहलाते हैं। पृथ्वी भी एक ग्रह है।
ग्रह कितने होते हैं?
हमारे सौरमंडल (Solar System) में आठ ग्रह होते हैं। ये ग्रह हैं; बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून। हालांकि पहले 9 ग्रह माने जाते थे, जिनमें प्लूटो (Pluto) भी शामिल था। किंतु अगस्त 2006 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगठन (International Astronomical Union-IAU) द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कुछ समय पहले खोजे गए अन्य खगोलीय पिंड तथा प्लूटो ‘बौने ग्रह’ कहे जा सकते हैं क्योंकि वह ग्रह की परिभाषा को पूरा नहीं करते।
यह भी पढ़ें:
- तटस्थ रंग कितने होते हैं?
- पेस्टल रंग किस प्रकार के होते हैं?
- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?
- संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग होते हैं?
- प्रदूषण कितने प्रकार के होते हैं?
- मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.