Answer
Verified
गेहूँ के साथ घुन पिसना मुहावरे का अर्थ होता है – अपराधी या दोषी के साथ निर्दोष का भी नुकसान होना।
[UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 हिंदी अनिवार्य पेपर]
गेहूँ के साथ घुन पिसना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग
- शोर तो पीछे वाली बेंच के लड़के मचा रहे थे, पर जब प्रिंसिपल ने पूरी क्लास को ग्राउंड के चक्कर लगाने की सजा दी, तो मुझे बहुत बुरा लगा सच है, इसे ही कहते हैं गेहूँ के साथ घुन पिसना।
- पुलिस तो बस उस इलाके के गुंडों को पकड़ने आई थी, पर छानबीन के चक्कर में जब पूरे मोहल्ले को घंटों सड़कों पर खड़ा रहना पड़ा, तो लोग परेशान होकर बोले इसे कहते हैं गेहूँ के साथ घुन पिसना।
- अरे भाई, मैं तो बस दूर खड़ा देख रहा था कि क्या हो रहा है, पर पुलिस ने जब डंडे बरसाए तो गेहूँ के साथ घुन की तरह मैं भी पिस गया और बिना बात के मार खानी पड़ी।
- दफ्तर में मैनेजर ने पूरी टीम की सैलरी काट दी क्योंकि दो लोगों ने गलती की थी। बेचारे मेहनत करने वाले कर्मचारी भी गेहूँ के साथ घुन की तरह पिस गए।
- हमेशा सोच-समझकर मित्र चुनें, वरना किसी दिन गलत संगत की वजह से आप भी गेहूँ के साथ घुन की तरह पीसे जा सकते हैं।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.