इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C है। भारत में राजस्थान दिवस (Rajasthan Diwas) प्रतिवर्ष 30 मार्च को मनाया जाता है। बताना चाहेंगे 30 मार्च, 1949 में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर व जैसलमेर रियासतो को मिलाकर वृहद राजस्थान बना, तब से प्रत्येक वर्ष इसी दिन को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राजस्थान दिवस के बारे में
राजस्थान उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है, जिसे ‘राजाओं की भूमि’ के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि आजादी से पहले यह प्रदेश ‘राजपूताना’ नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद 19 रियासतों, 3 ठिकाने और 1 केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर राजस्थान का वर्तमान स्वरूप सामने आया तथा प्रदेश को राजस्थान नाम दिया गया। राजस्थान का एकीकरण सात चरणों में संपन्न हुआ था, एकीकरण के चौथे चरण में संयुक्त राजस्थान व जयपुर, जोधपुर, बीकानेर व जैसलमेर रियासतो को मिलाकर वृहद राजस्थान का निर्माण किया गया।
वहीं 30 मार्च,1949 को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जयपुर में एक समारोह में वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था। इसलिए हर साल 30 मार्च को प्रदेशभर में बड़ी धूमधाम से राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2025 में राजस्थान की स्थापना के 76 साल पूरे हो गए है।
राजस्थान क्षेत्रफल के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 342,239 किलोमीटर है। इसकी राजधानी जयपुर को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनाया था। बता दें कि राजस्थान में मौजूद चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, जंतर मंतर, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, गागरोन दुर्ग, आमेर और जैसलमेर का किला यूनस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
- रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं?
- करुण रस कितने प्रकार के होते हैं?
- रस के कितने अंग हैं?
- राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.