इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C है। संयुक्त राष्ट्र के 6 मुख्य अंग हैं; संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय। इन सभी 6 अंगों की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की स्थापना के समय की गई थी।
संयुक्त राष्ट्र क्या है?
संयुक्त राष्ट्र दुनिया के सभी स्वतंत्र देशों का एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है जिसे अंग्रेजी में United Nations-UN कहते हैं। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वर्ष 1945 को एक संयुक्त पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी। वर्तमान में इसमें शामिल सदस्य देशों की संख्या 193 है।
बताना चाहेंगे भारत संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्यों में से एक है। 26 जून, 1945 को, भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस आदि देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं UN का मिशन एवं कार्य इसके चार्टर में निहित उद्देश्यों और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित होता है तथा संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों व विशेष एजेंसियों द्वारा इन्हें कार्यान्वित किया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र के कार्यों में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना, मानवाधिकारों की रक्षा करना, मानवीय सहायता पहुँचाना, सतत् विकास को बढ़ावा देना, अंतर्राष्ट्रीय कानून का भली-भाँति कार्यान्वयन करना और विश्व शांति के कार्य करना शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग होते हैं?
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख अंग हैं;-
- संयुक्त राष्ट्र महासभा – यह संयुक्त राष्ट्र (UN) का महत्त्वपूर्ण अंग है। यह विचार-विमर्श, नीति-निर्धारण जैसे कार्यों के लिए उत्तरदायी है।
- सुरक्षा परिषद – संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा इसकी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है।
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद – यह समन्वय, नीतिगत संवाद, नीति समीक्षा, आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर सिफारिशों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्यों के कार्यान्वयन हेतु प्रमुख निकाय है।
- न्यास परिषद – न्यास परिषद ने 1 नवंबर, 1994 में संचालन बंद कर दिया है।
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय – यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है।
- सचिवालय – सचिवालय में UN के महासचिव एवं हज़ारों संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी सदस्य शामिल होते हैं, जो महासभा और संगठन के अन्य प्रमुख अंगों द्वारा अधिदेशित संयुक्त राष्ट्र के दिन-प्रतिदिन के कार्यों को पूर्ण करते हैं।
यह भी पढ़ें:
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.