इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A है। भारत में हर वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) मनाया जाता है। यह द्विवार्षिक उत्सव वर्ष 1915 के उस दिन की याद में मनाया जाता है जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (Indian Independence Movement) का नेतृत्व करने के लिए दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।
प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में
प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन की स्थापना पहली बार 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के तहत प्रवासी भारतीय समुदाय को मान्यता देने और उनसे जुड़ने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी।
बताना चाहेंगे प्रवासी भारतीय दिवस विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है। यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों की विविधता और प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाता है। वहीं 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8-10 जनवरी, 2025 को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। वर्ष 2025 का विषय है ” विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान”।
यह भी पढ़ें:
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
- रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं?
- करुण रस कितने प्रकार के होते हैं?
- रस के कितने अंग हैं?
- राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.