इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B है। मध्य प्रदेश की राजधानी का नाम भोपाल (Bhopal) है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक शहरी नियोजन का आकर्षक संगम है। यह राजा भोज द्वारा स्थापित 11वीं शताब्दी का शहर भोजपाल है, लेकिन वर्तमान शहर की स्थापना एक अफगान सैनिक ‘दोस्त मोहम्मद’ (Dost Mohammad) (1707-1740) ने की थी।
मध्य प्रदेश की राजधानी के बारे में
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है। वहीं भोपाल जिले का गठन वर्ष 1972 में हुआ था। बताना चाहेंगे भोपाल जिले के उत्तर में गुना जिला, उत्तर-पूर्भ में विदिशा जिला, पूरब व दक्षिण-पूर्व में रायसेन जिला, दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में सिहोर जिला तथा उत्तर-पश्चिम में राजगढ़ जिला स्थित है। भोपाल शहर जिले के दक्षिणी भाग में स्थित है। इस शहर में भीम बेटका गुफाएँ, सांची स्तूप, भारत भवन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) और रानी कमलापति महल प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। बता दें कि भोपाल दिल्ली से 741 किमी, मुंबई से 789 किमी और इंदौर से लगभग 200 किमी दूर है।
यह भी पढ़ें;-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.