इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B है। भारत में हर वर्ष 24 जनवरी को ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ (National Girl Child Day) मनाया जाता है। यह दिन समाज में बालिकाओं के अधिकार, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जबकि प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl) मनाया जाता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास
भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय बालिका दिवस, लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण पर फोकस करने के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत वर्ष 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development of India) द्वारा बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दों से निपटने के लिए की गई थी।
इस दिवस का उद्देश्य, लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना और एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां वे लिंग भेदभाव की बाधाओं के बग़ैर आगे बढ़ सकें। बताना चाहेंगे प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस एक विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस उद्देश्य और महत्व
- लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना।
- लड़कियों की शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना।
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना और मिशन वात्सल्य योजना को प्रोत्साहित करना।
- भारत सरकार की योजनाओं को जैसे, पोषण अभियान, उड़ान, सुकन्या समृद्धि योजना, NSIGSE योजना, किशोरियों के लिए योजना (SAG) और बालिका शिक्षा अभियान को प्रचारित करना।
- कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकना।
- लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
यह भी पढ़ें:
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
- रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं?
- करुण रस कितने प्रकार के होते हैं?
- रस के कितने अंग हैं?
- राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.