इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A (24 जनवरी) है। हर वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2025 में “विकास और विरासत: प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश” थीम के साथ उत्तर प्रदेश राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया है।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में
ब्रिटिश राज (British Raj) के दौर में सन 1902 में नार्थ वेस्ट प्रोविंस का नाम बदल कर United Provinces (संयुक्त प्रांत) ऑफ आगरा एंड अवध रखा गया था। फिर भारत की आजादी के बाद सन 1947 में संयुक्त प्रांत को एक प्रशासनिक इकाई बनाया गया। इसके बाद वर्ष 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया।
बता दें कि संयुक्त प्रांत का नाम 24 जनवरी, 1950 को भारत के गवर्नर जनरल द्वारा संयुक्त प्रांत (नाम परिवर्तन) आदेश, 1950 के माध्यम से बदल दिया गया। क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश ने ही देश को 9 प्रधानमंत्री दिए हैं, जिनमें वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं, जो संसद में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय राजनीति में भी काफी प्रभाव है। बता दें कि राज्य में 80 लोकसभा सीटें, 31 राज्यसभा सीटें और 403 विधानसभा सीटें हैं जो सबसे अधिक हैं।
यह भी पढ़ें:
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.