इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A है। हर वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस (Bihar Diwas) मनाया जाता है। बताना चाहेंगे 22 मार्च, 1912 को बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। इससे पहले, बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। वर्ष 2025 में बिहार की स्थापना के 113 साल पूरे हो गए है।
बिहार स्थापना दिवस के बारे में
22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर बिहार भारत के 12वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। इसके बाद वर्ष 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा अस्तित्व में आया था जिसे अब ओडिशा कहा जाता हैं। वहीं, 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और आदिवासी आबादी और संस्कृति बहुल झारखंड प्रदेश की स्थापना हुई। बिहार को राज्य का दर्जा 26 जनवरी, 1950 को मिला।
बिहार के 22 मार्च, 1912 को अस्तित्व में आने को लेकर हर वर्ष बिहार दिवस मनाया जाता रहा है, मगर इसका दायरा सीमित था। परन्तु वर्ष 2011 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके आयोजन को विस्तार दिया और कई कार्यक्रमों और आयोजनों के साथ इस दिन का आधिकारिक उत्सव शुरू करवाया। अब प्रतिवर्ष बिहार दिवस (Bihar Diwas) एक विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।
बिहार का अहम योगदान
क्या आप जानते हैं कि बिहार ने भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। बिहार के बोधगया में भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया, वहीं नालंदा विश्वविद्यालय को प्राचीन काल में ज्ञान का केंद्र कहा जाता था। इसके अलावा बिहार को चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक जैसे महान सम्राटों के लिए भी जाना जाता है। सिखों के 10वें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का जन्म भी बिहार में ही हुआ। आपको बता दें कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी यहीं से थे।
यह भी पढ़ें:
- रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं?
- करुण रस कितने प्रकार के होते हैं?
- रस के कितने अंग हैं?
- राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.