याचिका का पर्यायवाची शब्द – Yachika ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए याचिका के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
याचिका का पर्यायवाची शब्द

Yachika ka Paryayvachi Shabd अर्ज़ी, गुहार, अपील, अर्ज़, प्रार्थना-पत्र, आवेदन-पत्र, फरियाद, दरख़्वास्त और अभ्यर्थना-पत्र होते हैं। यहां हम याचिका के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, याचिका के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और य वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

याचिका का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां याचिका के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. अर्ज़ी 
2. गुहार
3. अपील 
4. अर्ज़
5. प्रार्थना-पत्र 
6. आवेदन-पत्र 
7. फरियाद
8. दरख़्वास्त 
9. अभ्यर्थना-पत्र

यह भी पढ़ें :

याचिका के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

यहाँ याचिका के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. मैंने आज ही नगरपालिका में शिकायत की अर्ज़ी दी है।
2. प्रजा ने बादशाह के सामने अपनी गुहार लगाई। 
3. क्या आपकी अपील की न्यायपालिका में सुनवाई हो गई। 
4. अंशुल ने कार्यालय में छुट्टी की दरख़्वास्त लगाई है। 
5. वह मेरे पास फ़रियाद लेकर आया था। 

य से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

य से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. यौवन – युवावस्था, जवानी, जोबन, तारुण्य, तरुणावस्था। 
2. युवक – युवा, तरुण, कुमार, जवान, नौजवान। 
3. योग्यता – काबिलियत, लायकियत, प्रतिभा, माद्दा। 
4. यंत्रणा – व्यथा, तकलीफ, वेदना, यातना, पीड़ा। 
5. युद्धभूमि – णक्षेत्र, रणभूमि, समरभूमि, संग्रामभूमि, युद्धस्थल। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*