अंकुश का पर्यायवाची शब्द | Ankush ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अंकुश के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read

अंकुश  के पर्यायवाची शब्द रोक, नियंत्रण,दवाब ,रोकथाम, काबू और पाबंदी  होते हैं। यहां हम अंकुश  के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अंकुश  के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अंकुश का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अंकुश के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. रोक 
  2. नियंत्रण  
  3. दवाब 
  4. रोकथाम  
  5. काबू 
  6. पाबंदी 

यह भी पढ़ें :

अंकुश के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

  1.  भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।  
  2. नीरज के पिताजी ने उसके खेलने पर रोक लगा दी।  
  3. अधिक पाबंदी लगाने से भी बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। 
  4. मच्छरों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने दवाई का छिड़काव किया।  
  5. दुकान में लगी आग पर जल्दी काबू पा लिया गया इसलिए बड़ा नुकसान होने से बच गया।  

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. अश्व– घोड़ा, आशुविमानक, तुरंग, घोटक, रविपुत्र।
  2. अधर्म– पाप, अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म।
  3. अचल– अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  4. अनुपम– अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  5. अंबा– माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*