Vartman Mein Mukhya Chunav Ayukt Kaun Hai: वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है 2025?

1 minute read
Vartman Mein Mukhya Chunav Ayukt Kaun Hai

Vartman Mein Mukhya Chunav Ayukt Kaun Hai: वर्त्तमान में केरल कैडर के 1988 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। बताना चाहेंगे देश के नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी, 2025 को अपना कार्यभार संभाला है। CEC के तौर पर ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक होगा। उनके कार्यकाल में 20 विधानसभा चुनाव होंगे। इसके साथ ही 2027 में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी भी उन्हीं के कार्यकाल में होगी। 

UPSC और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (Vartman Mein Mukhya Chunav Ayukt Kaun Hai) के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त का संक्षिप्त परिचय 

नाम ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar)
शिक्षा B.Tech सिविल इंजीनियरिंग – IIT कानपुर 
पद 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC)
नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
कार्यकाल 19 फरवरी, 2025 – 26 जनवरी, 2029 

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी, 2025 को भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के रूप में पदभार संभाला हैं। इससे पहले वह रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं अपर सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने केरल में विभिन्न पदों पर भी काम किया है, जिनमें एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर, गोश्री द्वीपसमूह विकास प्राधिकरण के सचिव, त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रबंध निदेशक और केरल राज्य सहकारी बैंक के MD के पद शामिल हैं।

वहीं 31 जनवरी, 2024 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत, ज्ञानेश कुमार 15 मार्च, 2024 को भारत के निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त हुए थे। बता दें कि ज्ञानेश कुमार तीन सदस्यीय पैनल के दो आयुक्तों में से वरिष्ठ हैं, जिसका नेतृत्व पूर्व CEC राजीव कुमार ने किया था। 

बताना चाहेंगे 17 फरवरी, 2025 को चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया था। कानून मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चयन समिति ने इस संबंध में दिल्ली में बैठक की थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सेवानिवृति के स्थान पर ज्ञानेश कुमार को चुना गया था। 

IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में किया B.Tech

श्री ज्ञानेश कुमार 1988 केरल कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं। IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech पूरी करने के बाद, उन्होंने ICFAI, इंडिया से बिजनेस फाइनेंस और HIID, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमरीका से पर्यावरणीय अर्थशास्त्र का अध्ययन किया है।

FAQs 

भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?

ज्ञानेश कुमार भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। 

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है?

छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो। 

भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?

सेवानिवृत्त राजीव कुमार भारत के 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कैसे होती है?

बताना चाहेंगे मुख्य चुनाव आयोग के लिए केंद्रीय चयन कमेटी द्वारा जिस नाम को तय किया जाता है, वह नाम राष्ट्रपति के समक्ष भेजा जाता है। राष्ट्रपति उस प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकार क्या हैं?

मुख्य चुनाव आयुक्त तीनों चुनाव आयुक्तों में सबसे बड़ा अधिकारी होता है। दो अन्य चुनाव आयुक्त उन्हें सहयोग करते हैं।

आशा है कि आपको इस लेख में वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है 2025 (Vartman Mein Mukhya Chunav Ayukt Kaun Hai) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*