Earth Hour Day 2024 : जानिए क्या है अर्थ आवर के पीछे अँधेरा छाने का कारण 

1 minute read
Earth Hour Day 2024

अर्थ आवर एक वार्षिक पर्यावरण अभियान है जो लोगों को एक घंटे के लिए घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रोशनी बंद करने के लिए अनुरोध कर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर ध्यान आकर्षित करता है। यह दिन आमतौर पर मार्च के महीने में वर्ल्ड वाइड फंड की ओर से आयोजित एक विश्वव्यापी अभियान है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम Earth Hour Day 2024 के बारे में जानेंगे। 

अर्थ आवर क्या है?

अर्थ आवर डे हर साल पूरी दुनिया में मार्च के महीने में मनाया जाता है। इसका आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर द्वारा किया जाता है। इस साल 23 मार्च 2024 को लोग द्वारा रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ आवर मनाया जाएगा। दुनिया भर में बहुत सारे लोग इसमें शामिल होते हैं और अपने घरों की लाइटें बंद कर देते हैं। इस दिन का लक्ष्य यह दिखाना है कि हम सभी प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक होकर इसकी रक्षा में मदद करना चाहते हैं।

अर्थ आवर डे कब मनाया जाता है?

अर्थ आवर डे हर साल मार्च के महीने में मनाया जाता है। अर्थ आवर डे मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान को केंद्रित करना है। 

अर्थ आवर इतिहास 

अर्थ आवर की शुरुआत 2007 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में जलवायु परिवर्तन के बारे में बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए एक जमीनी स्तर के आंदोलन के रूप में हुआ था और प्रारंभ में यह दिन ऊर्जा बचाने के लिए लाइट बंद करने के सरल कार्य का प्रतीक था। 

अर्थ आवर का महत्व 

वैश्विक पर्यावरण पहल के रूप में अर्थ आवर दिवस का गहरा महत्व है। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद करके अर्थ आवर मनाते हैं। अर्थ आवर पर भर के कई शहरों में सरकारी, गैर सरकारी संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं व व्यावसायिक संगठन हिस्से लेतें हैं और इसके तहत सभी अपने-अपने परिसरों में एक घंटे के लिए बिजली बंद रखते हैं। 

2024 में कब मनाया जाएग अर्थ आवर

Earth Hour Day 2024 : 2024 में 23 मार्च के दिन रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ आवर मनाया जाएगा। 

FAQs 

अर्थ आवर किसकी पहल है?

अर्थ आवर वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर (WWF) की वार्षिक पहल है। 

अर्थ आवर डे क्यों मनाया जाता है?

ऊर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान को केंद्रित करने के लिए अर्थ आवर डे मनाया जाता है। 

2024 में अर्थ आवर डे कब है?

2024 में अर्थ आवर डे 23 मार्च को मनाया जाएगा। 

अर्थ आवर कितने बजे से कितने बजे तक होता है?

रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Earth Hour Day 2024 से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*