Today’s Current Affairs in Hindi | 7 अप्रैल 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 7 April 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 7 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

विश्व स्वास्थ्य दिवस आज 

  • प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेहत से जुड़े जरूरी मुद्दों और अधिकारों के बारे में बताना है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा सेहत के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए तय किया गया है।

अगले कुछ दिनों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में लू चलने का पूर्वानुमान, मौसम विभाग

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। 
  • वहीं अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, महाराष्ट्र और दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 अप्रैल से पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिन की राजकीय यात्रा पर जाएंँगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 अप्रैल से पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिन की राजकीय यात्रा पर जाएंगी। पुर्तगाल की यात्रा के दौरान, वे, राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मिलेंगी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। 
  • राष्ट्रपति मुर्मू, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर 9 अप्रैल से 10 अप्रैल तक वहां की यात्रा करेंगी। 

भारतीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को प्रतिष्ठित फ्रेड डारिंगटन बालू मास्‍टर पुरस्‍कार से किया गया सम्मानित 

  • प्रसिद्ध भारतीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarshan Pattnaik) प्रतिष्ठित फ्रेड डारिंगटन बालू मास्‍टर पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 
  • बताना चाहेंगे यह पुरस्‍कार उन्‍हें बालू कला में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिया गया है। सुदर्शन पटनायक को यह पुरस्‍कार इंग्‍लैंड के डोरसेट में सैंड वर्ल्‍ड-2025 अंतर्राष्‍ट्रीय बालू कला महोत्‍सव में प्रदान किया गया है।

अमरीका ने सभी दक्षिण सूडानी पासपोर्ट धारकों के वीजा रद्द किए 

  • अमरीका ने सभी दक्षिण सूडानी पासपोर्ट धारकों के वीजा रद्द करते हुए उनका प्रवेश रोक दिया है। वहीं अमरीका में दक्षिण सूडानी लोगों के लिए अस्थायी संरक्षण 3 मई को समाप्त होने वाला है।

DMRC देश का पहला मेट्रो कॉरिडोर शुरू करेगा 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) देश का पहला मेट्रो कॉरिडोर शुरू करने जा रहा है। इस कॉरिडोर पर तीन कोच वाली मेट्रो रेल का परिचालन किया जायेगा, जो देश के शहरी परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। 
  • DMRC के अनुसार, मेट्रो के फेज-4 के तहत, लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 8 किलोमीटर होगी, जो दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की दूसरी सबसे छोटी मेट्रो लाइन भी होगी।

अमेरिका ने ट्रंप प्रशासन के नए 10% टैरिफ को वसूलना शुरू किया 

  • अमरीका के सीमा शुल्क कार्यालयों ने कई देशों से सभी आयातों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एकतरफा 10 प्रतिशत टैरिफ को वसूलना शुरू कर दिया है।
  • अमरीकी आयातकों द्वारा भुगतान किया जाने वाला यह टैरिफ शनिवार आधी रात से अमरीकी बंदरगाहों, हवाई अड्डों और सीमा शुल्क गोदामों पर लागू हो गया है। 
  • बताना चाहेंगे इस टैरिफ से सबसे पहले प्रभावित होने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कोलंबिया, अर्जेंटीना, मिस्र और सऊदी अरब शामिल हैं।

गुजरात के पोरबंदर जिले में पांच दिन का माधवपुर घेड़ मेला शुरू हुआ 

  • गुजरात में पोरबंदर जिले के माधवपुर में, पांच दिन का माधवपुर घेड़ मेला (Madhavpur Ghed Fair 2025) रविवार 6 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह मेला हर वर्ष द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण और रुक्मि‍णी के दिव्य मिलन के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है।

Waqf Amendment Bill 2025 को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, कानून का नाम भी बदला

  • संसद के दोनों सदनों से बजट सत्र में पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी मिल गई। इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम भी बदलकर यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) अधिनियम, 1995 हो गया है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ‘भारत में महिला और पुरुष 2024: चयनित संकेतक और डेटा’ जारी किया

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अपने वार्षिक प्रकाशन “भारत में महिला और पुरुष 2024: चयनित संकेतक और डेटा” को जारी किया है। इसमें जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक भागीदारी और निर्णय लेने जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चयनित संकेतक और आंकड़ों का विवरण दिया गया है।
  • इस प्रकाशन के अनुसार प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तरों पर लगातार लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है।

7 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. जीवनजोत परियोजना के अंतर्गत किस राज्य में जुलाई 2024 से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया और पुनर्वास किया गया है?

(A) राजस्थान 
(B) पंजाब 
(C) आंध्र प्रदेश   
(D) मध्य प्रदेश 
उत्तर- पंजाब 

2. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया है? 

(A) 45वां 
(B) 47वां 
(C) 49वां 
(D) 50वां 
उत्तर- 45वां 

3. ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किसने किया है?

(A) डॉ. जितेंद्र सिंह 
(B) अनुप्रिया पटेल 
(C) मनसुख मंडाविया
(D) जुएल ओराम
उत्तर- जुएल ओराम

4. जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने कहाँ स्टार्टअप महाकुंभ 2025 का आयोजन किया है?

(A) अहमदाबाद  
(B) भोपाल 
(C) नई दिल्ली 
(D) शिलांग 
उत्तर- नई दिल्ली 

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन किया है?

(A) कटक  
(B) रामेश्वरम
(C) हुबली 
(D) अमरावती 
उत्तर- रामेश्वरम

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 7 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*