Today’s Current Affairs in Hindi | 23 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 23 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

23 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति ‘इमैनुएल मैक्रों’ भारत के मुख्य अतिथि होंगे।
  2. हाल ही में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया है।
  3. हाल ही में तमिलनाडु राज्य में ‘खेलों इंडिया यूथ गेम्स’ का छठा संस्करण 19 से 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
  4. हाल ही में लेखिका ‘सुकृता पॉल’ को टैगोर साहित्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
  5. हाल ही में ‘सविता पुनिया’ और ‘हार्दिक सिंह’ ने प्रतिष्ठित FIH पुरस्कार अपने नाम किया है।
  6. हाल ही में भारतीय महिला रेसलर ‘साक्षी मलिक’ ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  7. हाल ही में UNESCO ने ‘अमृतसर’ के रामबाग गेट और प्राचीर को पुरस्कृत किया है।
  8. हाल ही में गुजरात में ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  9. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार ‘अफगानिस्तान’ में 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण का सामना कर रहे हैं।
  10. हाल ही में ‘संदीप बत्रा’ ने ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के रूप में पदभार संभाला है।
  11. हाल ही में तमिलनाडु राज्य सरकार ‘LEADS’ रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा है।
  12. हाल ही में ‘आंध्र प्रदेश’ राज्य सरकार ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए टैब वितरण की शुरुआत की है।
  13. हाल ही में अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक देश ‘अंगोला’ ने ओपेक संगठन को छोड़ दिया है।
  14. हाल ही में मध्य प्रदेश के सभी न्यायालयों में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सुनवाई की जाएगी। 
  15. हाल ही में प्रख्यात साहित्यकार ‘संजीव’ को उनके उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ के लिए हिंदी भाषा में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें – 1968 में आज ही के दिन मौसम संबंधित देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का हुआ था सफल प्रक्षेपण

23 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने निमोनिया से निपटने के लिए ‘SAANS अभियान 2023-24’ शुरू किया है?

(A) मिजोरम 
(B) मणिपुर 
(C) सिक्किम 
(D) अरुणाचल प्रदेश 
उतर- (B) मणिपुर 

2. हाल ही में कहाँ ‘अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023’ का शुभारंभ हुआ है?

(A) कुरुक्षेत्र 
(B) लखनऊ 
(C) गुवाहाटी
(D) पटना 
उतर- (A) कुरुक्षेत्र 

3. हाल ही में किस राज्य में प्रथम ‘विश्व ओड़िया भाषा सम्मेलन 2024’ का आयोजन किया जाएगा?

(A) त्रिपुरा 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) ओडिशा 
(D) बिहार 
उतर- (C) ओडिशा 

4. हाल ही में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहाँ ‘अंतराष्ट्रीय संघ फोरम’ का उद्घाटन किया है?

(A) चंडीगढ़ 
(B) शिमला 
(C) बोधगया 
(D) पुणे 
उतर- (C) बोधगया 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार की पुलिस ने अपना ‘व्हाट्सएप चैनल’ शुरू किया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) झारखंड 
(D) हरियाणा 
उतर- (B) उत्तर प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*