Today’s Current Affairs in Hindi | 11 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 11 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

11 April 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:- 

  1. हाल ही में ‘भारत बायोटेक’ ने विश्व वैक्सीन कांग्रेस 2023 पुरस्कार जीता है।
  2. हाल ही में जारी टाइगर सेन्सस के अनुसार भारत में वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी बढ़कर ‘3167’ हो गई है।
  3. हाल ही में ‘केरल’ राज्य में सौर ऊर्जा से चलने वाली पहली पर्यटक नाव संचालित की गई है।
  4. हाल ही में ‘यूक्रेन’ देश के उप विदेश मंत्री चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे है।
  5. हाल ही में इंटरनेशनल स्टैटिक्स अवॉर्ड 2023 ‘सी.आर राव’ को प्राप्त हुआ है।
  6. हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘अरूणाचल प्रदेश’ राज्य में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम शुरू किया है।
  7. हाल ही में ऑललियन्स मास्टर्स 2023 पुरुष एकल का खिताब ‘प्रियांशु राजावत’ ने जीता है।
  8. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर युगांडा और मोजाम्बिक देश की विदेश यात्रा पर गए है।
  9. हाल ही में ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य सरकार की विधान सभा ने अनाथों के कल्याण के लिए बिल पारित किया है।
  10. हाल ही में भारत, जापान और बांग्लादेश भारत के ‘त्रिपुरा राज्य’ में कनेक्टिविटी बैठक आयोजित करेंगे।
  11. हाल ही में विश्व का पहला एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश के ‘महाराजगंज’ ने बनाया गया है।
  12. हाल ही में आईपीएल में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी ‘डेविड वार्नर’ बने है।
  13. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक राज्य में ‘अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस’ शुरू किया है।
  14. हाल ही में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भारतीय संविधान के ‘डोंगरी संस्करण’ का पहला एडिशन जारी किया है।
  15. हाल ही में असम चाय के 200 वर्ष पूरे होने पर ‘गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र’ में जश्न मनाया जाएगा। 
  16. हाल ही में भारतीय नौसेना ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ मुंबई में आयोजित किया गया है।
  17. हाल ही में ‘G20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप’ की दूसरी बैठक केरल में आयोजित की गई है।
  18. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ‘प्रवाह’ पोर्टल लॉन्च करने की घोषणा की है।
  19. हाल ही में चीन की करेंसी ‘युआन’ ने रूस देश में सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा के रूप में डॉलर की जगह ली है।
  20. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में ‘सुखोई’ लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है।
  21. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘तेलंगाना’ राज्य में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई है।
  22. हाल ही में IPL में सबसे उम्रदराज विकेट लेने वाले गेंदबाज ‘अमित मिश्रा’ बने है। 
  23. हाल ही में ‘तमिलनाडु’ राज्य सरकार की टीएन रीच पहल जल्द ही 80+ अप्रयुक्त हैलीपैड का उपयोग करेगी। 
  24. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ‘इंडियन बैंक’ पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
  25. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के ‘लगडा आम’ को GI टैग मिला है।

यह भी पढ़ें – Today’s Current Affairs in Hindi | 10 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

11 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में RBI ने किस बैंक पर 55 लाख का जुर्माना लगाया है?

(A) पंजाब नेशनल बैंक 
(B) इंडियन बैंक 
(C) केनरा बैंक 
(D) एक्सिस बैंक 
उत्तर- (B) इंडियन बैंक 

2. हाल ही में किस देश में पानी के भीतर परमाणु हमला करने वाले ड्रोन हैंडल-2 का परीक्षण किया है?

(A) जापान 
(B) रूस 
(C) अमेरिका 
(D) उत्तर कोरिया 
उत्तर- (D) उत्तर कोरिया 

3.  हाल ही में किस राज्य में Food Conclave 2023 आयोजित किया जाएगा?

(A) असम 
(B) तेलंगाना 
(C) कर्नाटक 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (B) तेलंगाना 

4.  हाल ही में भारत रत्न पंडित रविशंकर की 103वीं जयंती मनाई गई है, वह किस क्षेत्र से संबंध रखते थे?

(A) संगीतकार 
(B) सिनेमा 
(C) राजनेता 
(D) खिलाड़ी 
उत्तर- (A) संगीतकार

5. हाल ही में चीन के युआन ने किस देश में सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा के रूप में डॉलर की जगह ली है?

(A) इंडोनेशिया 
(B) रूस 
(C) थाईलैंड 
(D) म्यांमार 
उत्तर- (B) रूस 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*