UPSC 2023 : कल है DAF II भरने की आख़िरी तारीख,इन बातों का रखें ख्याल  

1 minute read
UPSC 2023 : kal hai daf II form bharne ki akhiri tarikh in bato ka rakhein khyaal

UPSC CSE 2023 के लिए डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है।  सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 के योग्य कैंडिडेट्स UPSC की  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे भर सकते हैं। बता दें कि कल यानी दिनांक 15.12.2023 तक ही DAF II को भरने के लिए विंडो ओपन रहेंगी।  

इंटरव्यू राउंड में शामिल होने के लिए DAF II भरना ज़रूरी 

जिन कैंडिडेट्स ने UPSC मेंस एग्जाम 2023 की परीक्षा पास कर ली है उनके लिए इंटरव्यू राउंड में शामिल होने के लिए DAF II भरना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स कल यानि दिनांक 15.12.2023 को शाम 6 बजे तक ही DAF फॉर्म भर सकेंगे।  

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ख्याल 

DAF II फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है : 

  • DAF II फॉर्म को भरते समय अपने सभी निजी विवरण और अकादमिक विवरण को ध्यान से भरें क्योंकि UPSC के इंटरव्यू में आपसे उससे जुड़े प्रश्न ही पूछे जाएंगे।  
  • DAF II फॉर्म भरते समय अपनी रुचियों के बारे में ध्यान से भरें क्योंकि इंटरव्यूअर इससे जुड़े सवाल आपसे UPSC के इंटरव्यू में पूछ सकता है। 
  • DAF II का फॉर्म भरते समय अपनी जन्म तिथि को UPSC के निर्देशों के अनुसार ही भरें।  

यह भी पढ़ें :UPSC 2023: National Women Commission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

ऐसे भरें फॉर्म 

यहाँ UPSC DAF II भरने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर जाएं 
  • अब what’s new वाले लिंक को क्लिक करें।  
  • अब UPSC DAF II वाले लिंक को क्लिक करें।  
  • अब UPSC DAF II में पूछे गए विवरणों को भरें।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Health Mission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

  ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*